Chhindwara News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
  • उमरेठ पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नागपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Chhindwara News: उमरेठ थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग का शारीिरक शोषण किया था। नाबालिग के गर्भवती होने पर आरोपी भाग गया था। पुलिस ने साइबर की मदद से आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी 21 वर्षीय अनुराग ने शारीरिक शोषण किया था। 6 माह की गर्भवती होने पर मामला खुलकर सामने आया। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी लगने पर आरोपी अनुराग छत्तीसगढ़ के कोबरा भाग गया था। इसके बाद से लगातार वह फरार चल रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 64(2)(आई), पॉक्सो एक्ट की धारा 5(1),6, 5(जे)(2)/6 में मामला दर्ज किया था। तलाश के दौरान आरोपी अनुराग की लोकेशन नागपुर के गणेश टेकरी एमपी बस स्टैंड पर मिला था। उमरेठ पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नागपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Created On :   18 Aug 2025 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story