- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- दो मौतें...शादी से लौट रहे युवक की...
Chhindwara News: दो मौतें...शादी से लौट रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत, फांसी लगाकर बालिका ने दी जान

- दोनों प्रक्ररणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।
- जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी दो घटनाएं
Chhindwara News: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी दो घटनाओं में एक युवक और एक नाबालिग की मौत हो गई। चांद थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की टक्कर में गंभीर घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। दूसरी घटना धरमटेकड़ी चौकी की है। यहां गुरुवार सुबह एक नाबालिग ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों प्रक्ररणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।
दो बाइकों की टक्कर, एक युवक मृत
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद के खापा बिहारी निवासी 19 वर्षीय दीपचंद्र पिता रामभरोस यादव बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी से घर लौटते वक्त रास्ते में बाइक सवार दीपचंद्र को किसी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपचंद्र को गंभीर चोट आई थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़ी बहन ने डांटा, छोटी ने लगाई फांसी-
धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि गुरुवार सुबह संकट मोचन मंदिर के समीप रहने वाली 17 वर्षीय प्रिया उर्फ पल्लवी पिता सुरेश यादव को बड़ी बहन ने किसी बात पर डांट दिया था। इस बात से नाराज प्रिया ने फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लाया था। जहां चिकित्सकों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया।
Created On :   2 May 2025 2:40 PM IST