Chhindwara News: अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने गंवाई जान

अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने गंवाई जान
  • अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने गंवाई जान

Chhindwara News: शहर में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की जान चली गई। तारा कॉलोनी में अपनी बहन के घर आए एक शख्स ने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां उसकी मौत हो गई। दूसरा मामला श्रीनाथ स्कूल परिसर का है यहां रहने वाली एक महिला ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। प्राइवेट अस्पताल में महिला ने दम तोड़ िदया। तीसरे मामले में एक वृद्धा ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चौथा मामला देहात थाना क्षेत्र के जामुनझिरी का है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। पांचवां मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। भरतादेव में पिकनिक मनाने गए बालक की डेम में डूबकर मौत हो गई। पांचों प्रकरणों में पुिलस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

बहन के घर आकर पिया जहर, मौत

कोतवाली पुलिस ने बताया कि परािसया िनवासी 55 वर्षीय कैलाश पिता परसू मरकाम तारा कॉलोनी िनवासी अपनी बहन के घर आया था। अज्ञात कारणों के चलते उसने जहर का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला ने जहर पीकर दी जान

पुलिस ने बताया कि श्रीनाथ स्कूल परिसर में रहने वाली 47 वर्षीय तुलसाबाई पति हुलकर सिंह मेहरा ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इलाज के दौरान वृद्धा ने तोड़ा दम

शहर के तिलक मार्केट निवासी 65 वर्षीय कमलाबाई पति स्व. प्रेम सिंह बघेल को बीमारी के चलते 3 जून को जिला अस्पाल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट ना होने पर पुिलस ने उसका पीएम कराया है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

अस्पताल चौकी पुिलस ने बताया कि खजरी निवासी 25 वर्षीय ब्रजेश पिता मानकराम धुर्वे शनिवार शाम को काम कर वापस घर लौट रहा था। जामुनझिरी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ब्रजेश को टक्कर मार िदया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल ब्रजेश की मौके पर मौत हो गई। देहात पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   15 Jun 2025 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story