- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- तीन माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर...
Chhindwara News: तीन माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर सुरक्षाकर्मी, अधिकारियों की समझाइश के बाद काम पर लौटे

- तीन माह से नहीं मिला वेतन
- हड़ताल पर सुरक्षाकर्मी
- अधिकारियों की समझाइश के बाद काम पर लौटे
Chhindwara News: जिला अस्पताल स्टाफ और भर्ती मरीजों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी शुक्रवार को काम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे। सिविल सर्जन के हस्तक्षेप के बाद ठेका कंपनी ने तीन दिन में सभी सुरक्षाकर्मियों का वेतन देने का आश्वसन दिया है। अधिकािरयों की समझाइश पर दाेपहर बाद सुरक्षाकर्मी काम पर लौट गए है। बताया जा रहा है कि प्रथम नेशनल िसक्यूरिटी सर्विस इंदौर को जिला अस्पताल की सुरक्षा का ठेका मिला है। एजेंसी ने 13 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। इन कर्मचािरयों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान सुरक्षाकर्मी शुक्रवार सुबह से हड़ताल पर थे। इस मामले में सीएस डॉ.नरेश गोन्नाड़े का कहना हैै कि ठेका कंपनी से चर्चा की गई है। सोमवार-मंगलवार तक सभी कर्मचािरयों का वेतन कर दिया जाएगा।
Created On :   14 Jun 2025 3:10 PM IST