नुकसान: झुंड से भटके जंगली हाथी ने गड़चिरोली के खेतों में पहुंच जमकर मचाया उत्पात

झुंड से भटके जंगली हाथी ने गड़चिरोली के  खेतों में पहुंच जमकर मचाया उत्पात
  • मुरूमगांव के केरमरान परिसर में हुआ दाखिल
  • धान और मक्के की फसल को किया तहस-नहस
  • किसान को हुआ नुकसान

डिजिटलल डेस्क,धानोरा (गड़चिरोली)। ओड़िसा से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुआ जंगली हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से देसाईगंज वनविभाग के तहत आने वाले वनों में विचरण कर रहा है। इस बीच विभिन्न वन परिक्षेत्र के गांव परिसर से सटे खेतों में पहुंचकर हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस बीच झुंड से एक हाथी भटकने की जानकारी होकर भटका हुआ हाथी धानोरा तहसील के मुरूमगांव परिक्षेत्र के केरमरान गांव परिसर में दाखिल हुआ है। गुरूवार की रात इस हाथी ने खेतों में प्रवेश कर धान और मक्के की फसल को तहस-नहस करने की जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस झुंड में हाथियों की संख्या करीब 27 होकर अपने झुंड से भटककर एक हाथी मुरूमगांव वन परिक्षेत्र में दाखिल हो गया है। इस परिसर के दराची ग्राम पंचायत के तहत आने वाले केरमरान गांव परिसर में इस हाथी ने प्रवेश कर संताराम गावडे नामक किसान के खेतों में लगायी गयी धान की फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। इस बीच हाथी ने खेत के सुरक्षा दीवार को भी क्षति पहुंचाने की जानकारी मिली है। उधर हाथियों का सारा झुंड अब भी कुरखेड़ा वन परिक्षेत्र के वनों में मौजूद होने की जानकारी वनविभाग ने दी है। झुंड से भटके हाथी को तत्काल खदेड़ने की मांग केरमरान गांव के नागरिकों ने की है।

निरीक्षक ने कानून व व्यवस्था का लिया जायजा : गड़चिरोली-चिमूर संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए 20 मार्च से अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। इस संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया पर बारिकी से ध्यान रखने के लिए चुनाव आयोग ने कानून व सुव्यवस्था निरीक्षक के रूप में पंजाब पुलिस दल के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजपाल सिंह को नियुक्त किया है। दो दिन पूर्व से ही राजपाल सिंह गड़चिरोली में होकर उन्होंने शुक्रवार को जिला व पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस समय जिला चुनाव अधिकारी संजय दैने समेत पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल प्रमुखता से उपस्थित थे। चुनाव के दौरान किसी भी की शिकायत का निवारण करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल सिंह से सुबह 11 से दोपहर 12 बजे से संपर्क कर सकते है। उक्ताशय की जानकारी जिला चुनाव अधिकारी दैने ने दी है।

मतदान की छुट्टी की घोषणा: गड़चिरोली-चिमूर संसदीय क्षेत्र के लिए पहले चरण में आगामी 19 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। भारत चुनाव आयोग के 22 मार्च 2024 के परिपत्रक के अनुसार इस दिन छुट्टी की घोषणा की गयी है। यह छुट्टी उद्योग विभाग के तहत आने वाले सभी उद्योग समूह, महामंडल, कंपनियां और संस्था, औद्योगिक उपक्रम अथवा सभी प्रकार की अस्थापनाओं को लागू रहेगी।

Created On :   30 March 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story