- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- आंधी से गिरे आम का रस पीने से शिवनी...
Gadchiroli news: आंधी से गिरे आम का रस पीने से शिवनी (बु.) के 6 लोगों को विषबाधा

- कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे अस्पताल
- आरमोरी के उपजिला अस्पताल में चल रहा उपचार
Gadchiroli News आरमोरी तहसील के शिवनी बु. में पिछले कुछ दिनों से हो रही आंधी-तूफान से पके हुए आम के फल जमीन पर गिर रहे हैं जिसके चलते नागरिक इन जमीन पर गिरे हुए पके आम को चुनकर घर ले जाकर रस बनाकर पी रहे हैं। लेकिन इसी बीच आरमोरी तहसील के शिवनी बु. में आंधी-तूफान में गिरे पके हुए आम के फलों का रस बनाकर पीने से 6 नागरिकों को विषबाधा होकर उन्हें स्थानीय उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
घटना सोमवार, 19 मई को उजागर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरमाेरी तहसील के शिवनी बु. के नागरिक शनिवार को आंधी-तूफान में गिरे पके हुए आमों को चुनकर घर ले आए। उसके बाद उन्होंने आम का रस बनाया। शनिवार की रात के दौरान उन्होंने आम के रस पिया जिसके बाद रविवार सुबह के दौरान उल्टियां होने लगीं। इस समस्या को ध्यान में लेते हुए शिवनी बु. के 6 नागरिकों को आरमोरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसमें ईश्वर देशमुख, सुभाष देशमुख, सूरज देशमुख, अमित देशमुख, प्रतिभा देशमुख और अश्विनी देशमुख शामिल हैं। उन पर आरमोरी के उपजिला अस्पताल में उपचार शुरू है।
यह जानकारी कांग्रेस के पदाधिकारियों को मिलते ही उन्होंने आरमोरी के उपजिला अस्पताल में भेंट देकर विषबाधा से पीड़ित मरीजों की तबीयत का जायजा लिया और उपजिला अस्पताल के अधीक्षक डा.राजकुमार कोरेटी से बात कर सही उपचार करने की सलाह भी दी। इस समय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम, तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिलिंद खोब्रागडे, अनिल किरमे, आनंदराव राऊत, सपन चौके व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On :   20 May 2025 3:35 PM IST