Gadchiroli News: धीमी गति से चल रहा पुलों का निर्माण, बरसों सेे मुरुम-मिट्‌टी से बने रपटों से चला रहे काम

धीमी गति से चल रहा पुलों का निर्माण, बरसों सेे मुरुम-मिट्‌टी से बने रपटों से चला रहे काम
  • पहली ही बारिश में बह गया नाले का रपटा
  • किसानों को उठानी पड़ रही है परेशानी

Gadchiroli News प्रतिवर्ष बारिश के दिनों में जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के नागरिाकें को नरकीय यातनाएं भुगतनी पड़ती है। सरकार और प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास करने के बाद भी इन क्षेत्र की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पिछले कुछ वर्षों से आलापल्ली-भामरागड़ मार्ग के नदी, नालों पर पुलिया का कार्य शुरू है। यह काम काफी धीमी रफ्तार से जारी है। नागरिकों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर नाले पर रपटा बनाया गया है। लेकिन यह रपटा पहली बारिश में ही बह गया। इस कारण आलापल्ली-भामरागड़ मार्ग का यातायता ठप पड़ गया।

हालांकि दो दिन बाद प्रशासन ने फिर से मुुरुम-मिट्‌टी डालकर वैकल्पिक मार्ग बना दिया। लेकिन पिछले कई वर्षों से पुलों का निर्माणकार्य नहीं होने के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं। भारी बारिश में ग्रामीणों को नालों के रपटे बह जाने से काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे में विकल्प मार्ग के रूप में रपटे का निर्माण किया जाता है। मंगलवार की देर रात पहली बारिश में ही आलापल्ली-भामरागड़ मार्ग पर स्थित एक नाले का रपटा बह गया है जिसके कारण आलापल्ली-भामरागड़ मार्ग का यातायात घंटों तक प्रभावित रहा। आलापल्ली-भामरागड़ मार्ग पर अनेक नदी, नाले हैं।

इन जगहों पर पिछले कुछ वर्षों से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य काफी धीमी गति से शुरू होने के कारण इस क्षेत्र के नागरिकों को बारिश के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा दोबारा रपटा बनाने के बाद यातायात पूर्ववत शुरू हो गया। लेकिन इस कालावधि में वाहनधारक समेत यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Created On :   13 Jun 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story