Gadchiroli News: गडचिरोली के खोब्रागडी व सती उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

गडचिरोली के खोब्रागडी व सती उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
  • गड़चिरोली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित
  • बाढ़ से 6 सड़कों का यातायात ठप, 24 घंटे में 64.9 मिमी बारिश दर्ज

Gadchiroli News अब मूसलाधार बारिश ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार की रात से हो रही तेज वर्षा के कारण जिले के उत्तरी छोर का जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। कुरखेड़ा व आरमोरी तहसील की खोब्रागड़ी व सती नदी के साथ दर्जनों नाले उफान पर पहुंच गए हंै। नदी व नालों में बाढ़ की स्थिति निर्माण होने से रात से ही इस क्षेत्र के 6 सड़कों का यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया हैै। मंगलवार की दोपहर से बारिश शांत होने के बाद भी कुरखेड़ा और आरमोरी तहसील में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गड़चिरोली के आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते 24 घंटे में जिलेभर में औसतन 64.9 मिमी बारिश दर्ज की है जिसमें देसाईगंज सर्कल में सर्वाधिक 209 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है।

जिले के उत्तरी छोर पर बसे आरमोरी, कुरखेड़ा, कोरची और देसाईगंज तहसील में हुई मूसलाधार बारिश के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। कुरखेड़ा तहसील के कुरखेड़ा-मालेवाड़ा महामार्ग की खोब्रागड़ी नदी सीमा रेखा के बाहर पहुंच गयी है। नदी के पुल पर पानी चढ़ जाने से इस महामार्ग का यातायात मंगलवार सुबह से बंद पड़ गया है। वहीं सती नदी की बाढ़ के चलते आंधली-नैनपुर-आरमोरी मार्ग का यातायात ठप है। एक नाले की बाढ़ से आरमोरी तहसील के मांगदा-कुलकुली, रामगढ़-उराडी, कुरखेड़ा-तलेगांव-पलसगांव और कढ़ोली से उराड़ी मार्ग का यातायात पूरी तरह पठ पड़ गया है।

बाढ़ की इस स्थिति के कारण क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होने लगा है। लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में भी जलजमाव की स्थिति निर्माण हो गयी है। हाल ही में किसानों ने धान की बुआई की थी। लेकिन मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण धान के पौधे पानी में डूब गये है। जिसके चलते एक बार फिर किसान िचंता में पड़ गये है। नागपुर के मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

गड़चिरोली के आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते चौबीस घंटे में औसतन 64.9 मिमी बारिश दर्ज की है। जिसमें गड़चिरोली तहसील में 61 मिमी बारिश के साथ धानोरा 90.7, देसाईगंज 170.5, आरमोरी 104.3, कुरखेड़ा 125.5, कोरची 88.9, चामोर्शी 24, मुलचेरा 16.6, अहेरी 8.8, सिरोंचा 5.9, एटापल्ली 42.8 और भामरागढ़ तहसील में 39.6 मिमी बारिश होने की जानकारी मिली है।

Created On :   2 July 2025 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story