- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गडचिरोली में 6 लाख के इनामी खूंखार...
Gadchiroli News: गडचिरोली में 6 लाख के इनामी खूंखार नक्सली को किया गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |28 Jun 2025 8:10 PM IST
- सीआरपीएफ और जिला पुलिस के सी-60 जवानों ने पकड़ा
- 15 जवानों की हत्या मामले में उसका सक्रिय सहभाग था
Gadchiroli News जिले के भामरागढ़ उपविभाग के तहत आने वाले कवंडेे जंगल परिसर में विशेष अभियान चलाते समय सीआरपीएफ और जिला पुलिस के सी-60 जवानों ने एक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम अंकल उर्फ मन्नू सुलगे पल्लो (28) है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर कुल 6 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 1 मई 2019 को कुरखेड़ा उपविभाग के जांभुलखेड़ा परिसर में नक्सलियों के हमले में 15 जवानों की हत्या मामले में भी उसका सक्रिय सहभाग था।
शनिवार को उसे गड़चिरोली के जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे आगामी 7 दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में अनेक मामले दर्ज हैं।
Created On :   28 Jun 2025 8:10 PM IST
Next Story