Gadchiroli News: जलसंकट से जूझ रहा गड़चिरोली , तीन कि.मी.से ढोकर लाना पड़ रहा पानी

जलसंकट से जूझ रहा गड़चिरोली , तीन कि.मी.से ढोकर लाना पड़ रहा पानी
  • वाकड़ी-मोहगांव की जलापूर्ति ठप
  • आंदोलन करने की दी चेतावनी

Gadchiroli News पिछले चार दिनों से गड़चिरोली जिले में बेमौसम बारिश का दौर शुरू है। भीषण गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल गयी है। लेकिन तहसील के तलेगांव ग्राम पंचायत के तहत आने वाले वाकड़ी-मोहगांव में जलसंकट का निवारण अब तक नहीं हो पाया है। आज भी गांव की महिलाएं तीन किलो मीटर पैदल चलकर सती नदी से पानी ढो रही हैं। जल समस्या ने उग्र रूप धारण करने के बाद भी पंचायत समिति स्तर पर किसी तरह की उपाययोजना नहीं की जा रही है। इस कारण लोगों में रोष बढ़ते जा रहा है। जलसंकट का निवारण तत्काल न करने पर पंस कार्यालय पर मोर्चा निकालते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय के समक्ष आंदोलन करने की चेतावनी अब नागरिकों ने दी है।

तहसील मुख्यालय से महज 3 किमी की दूरी पर तलेगांव बसा हुआ है। इसी ग्रापं के तहत वाकड़ी-मोहगांव का समावेश है। गत वर्ष इस गांव के नागरिकों के लिए जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजना मंजूर की गयी। पाइप-लाइन बिछाने का कार्य किया गया। लोगों के घरों में नल भी लगाए गये। लेकिन अब तक जलापूर्ति आरंभ नहीं की गयी। इस वर्ष ग्रीष्मकाल के दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तपती धूप के चलते जलस्तर पूरी तरह घट गया। गांव के एकमात्र कुएं का जलस्तर भी कम हो जाने से अब लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

गांव से 3 किमी की दूरी पर सती नदी है। इन दिनों गांव की महिलाएं मटके पकड़कर इसी नदी से पानी ढो रहीं हैं। जलसंकट का तत्काल निवारण न होने तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है। इस संदर्भ में पंचायत समिति प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।


Created On :   24 May 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story