विकास: 400 करोड़ के एनर्जी प्लांट का गृहमंत्री अमित शाह करेंगे लोकार्पण

400 करोड़ के एनर्जी प्लांट का गृहमंत्री अमित शाह करेंगे लोकार्पण
  • पत्र-परिषद में सांसद अशोक नेते ने दी जानकारी
  • 9 दिसंबर को होगा समारोह

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले के विकास पर अब केंद्र सरकार ने बारीकी से ध्यान देना शुरू किया है। विकास कार्यों के लिए लगातार उपलब्ध करायी जा रही निधि के चलते अब जिले का चेहरा भी बदलने लगा है। विकास कार्यों की इसी कड़ी को और आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह आगामी 9 दिसंबर को गड़चिरोली पहुंच रहे हंै। इस दौरे में उनके हाथों कोनसरी के लॉयड्स एंड मेटल्स एनर्जी कंपनी के 400 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण िकए गए प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं हजारों रुपए की लागत से अन्य परियोजनाओं का भूमिपूजन भी उनके हाथों होगा। यह जानकारी गुरुवार को आयोजित एक पत्र परिषद में क्षेत्र के सांसद अशोक नेते ने दी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि, गड़चिरोली जिले में उद्योगों को बढ़ावा देकर यहां के सुशिक्षित बेरोजगारों को स्थायी रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सुरजागढ़ पहाड़ी पर लोह का उत्खनन कर कोनसरी के प्लांट में स्टील बनाने के लिए लॉयड्स एंड मेटल्स एनर्जी कंपनी की ओर से चामोर्शी तहसील के ग्राम कोनसरी में 400 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट निर्माण किया गया है। इस प्लांट का लोकार्पण आगामी 9 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह के हाथों होगा। साथ ही इसी स्थान पर फाउंडेशन स्टील फॉर पैलेट प्लांट का लोकार्पण भी उनके हाथों होगा। 1 हजार 888 करोड़ रुपए की लागत से मंजूर किए गए वड़सा-गड़चिरोली रेलवे मार्ग के निर्माणकार्य का भूमिपूजन इस दौरान ऑनलाइन तरीके से होगा।

वैनगंगा नदी पर बनाए चिचडोह बैरेज के साथ कलमगांव बैरेज, कोटगल बैरेज, आरमोरी तहसील का मुन्नुर बैरेज, अहेरी तहसील के देवलमरी बैरेज के निर्माणकार्य का भूमिपूजन भी इस दौरान होगा। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। ऐसी जानकारी भी सांसद नेते ने इस समय दी। पत्र परिषद में गड़चिरोली के विधायक डा. देवराव होली, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे, वरिष्ठ नेता बाबूराव कोहले, नप के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुनघाडकर, तहसील अध्यक्ष विलास भांडेकर, जिला उपाध्यक्ष डा. भारत खटी, बंडू झाडे, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनिल तिडके, वर्षा शेडमाके आदि उपस्थित थे।

Created On :   1 Dec 2023 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story