विकास: गड़चिरोली-देसाईगंज रेल मार्ग के कार्य को मिली रफ्तार , 9 जगहों पर बनेंगे बड़े पुल

गड़चिरोली-देसाईगंज रेल मार्ग के कार्य को मिली रफ्तार , 9 जगहों पर बनेंगे बड़े पुल
  • रेल लाइन के निर्माणकार्य के लिए 1096 करोड़ रुपए
  • मिट्टी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर
  • कार्य शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली । बहुप्रतीक्षित गड़चिरोली-देसाईगंज रेल मार्ग का निर्माणकार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। देसाईगंज से आरमोरी तक पहले चरण में खोदकार्य पूर्ण कर मिट्टी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी रफ्तार से यह कार्य जारी रहा तो आने वाले कुछ ही दिनों में रेल मार्ग का निर्माणकार्य पूर्ण होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। रेल विभाग के नियंत्रण में किए जा रहे इस कार्य के चलते अब क्षेत्र वासियों में हर्ष व्यक्त होने लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड़चिरोली-देसाईगंज रेल लाइन की कुल लंबाई 52 किमी की होकर पहले इस रेल लाइन के निर्माणकार्य के लिए 1096 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गयी थी। लेकिन जिस स्थान से यह रेल लाइन गुजरेगी, वहां घना जंगल होने के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर पुल निर्माणकार्य प्रस्तावित किए गए। इस कारण अब रेल लाइन निर्माणकार्य का बजट बढ़कर 1888 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार गड़चिरोली-देसाईगंज तक विभिन्न 9 स्थानों पर बड़े पुल का निर्माणकार्य किया जाएगा। वर्तमान में देसाईगंज रेलवे स्टेशन से गड़चिरोली की दिशा में रेल लाइन का निर्माणकार्य शुरू किया गया है। पटरी बिछाने के लिए खोदकार्य शुरू कर पहले चरण में 20 किमी के मार्ग पर कार्य शुरू किया गया है। निर्माणकार्य की रफ्तार काफी अधिक होने के कारण कुछ ही दिनों में यह कार्य पूर्ण होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Created On :   19 March 2024 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story