गोंदिया: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 4 हजार 438 मामलों का किया गया निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 4 हजार 438 मामलों का किया गया निपटारा
  • न्यायालय में लंबित कुल 912 मामले
  • 109 का निपटारा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 912 दिवानी मामलों में कुल 109 का निपटारा किया गया। इसमें 2 करोड़ 77 लाख 1 हजार 798 रुपए की वसूली की गई है। जबकि 2 हजार 497 अपराधिक मामलों में से 906 मामलों का निपटारा किया गया है। जिसमें से 2 करोड़ 88 लाख 45 हजार 98 रुपए की वसूली की गई है। लोक अदालत में दायर 22 हजार 182 मामलों में से 13 हजार 423 मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें 66 लाख 65 हजार 942 रुपए की वसूली की गई।

इस प्रकार कुल 25 हजार 595 प्रकरणों में से 14 हजार 438 प्रकरण हल किए गए तथा कुल 7 करोड़ 2 लाख 39 हजार 141 रुपए की वसूली की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 3 मार्च को किया गया था। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश ए.टी. वानखेड़े, सचिव एम.वी. पिंगले के मार्गदर्शन में जिले की सभी समितियों के माध्यम से सभी प्रकार के समझौते किए गए।

लोक अदालत में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथ प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीश ए. टी. वानखेड़े, सचिव एम.वी. पिंगले, जिला वकील संघ के अध्यक्ष एड. सी.के. बडे, आरती भगत, जिला न्यायाधीश-1 तथा अपर सत्र न्यायाधीश ए.एम. खान, जिला न्यायाधीश-2 तथा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एन.डी, खोसे, तदर्थ न्यायाधीश-1 तथा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एन. बी. लवटे, दिवाणी न्यायाधीश (व.स्तर) आर. एस. कानडे, मुख्य न्यायाधीश ए. वी. कुलकर्णी, सह दिवाणी न्यायाधीश (व.स्तर) एस.आर. मोकाशी, दूसरे सहदिवानी न्यायाधीश (व.स्तर) एस.एस. धपाटे, दूसरे सह दिवाणी न्यायाधीश (क.स्तर) एम.एस. धपाटे, एम.बी. कुडते, तीसरे सह दिवाणी न्यायाधीश (क.स्तर) वाई.जे. तांबोली, चौथे सह दिवानी न्यायाधीश (क.स्तर) एस.डी. वाघमारे, पांचवे सह दिवाणी न्यायाधीश (क.स्तर) टी.वी. गवई, छटवे सहदिवाणी न्यायाधीश (क.स्तर) डा. एस.वी. आव्हाड, एस.आर. पोरकर, एड. अंजली चव्हाण, एड. सानिया अंजुम पठान, एड. प्रतिमा पटले, एड. रोशन बाहेतवार, एड. अभिषेक सोलंकी ने प्रयास किया।





Created On :   5 March 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story