Jabalpur News: सेवा, संस्कार और समर्पण ही पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा

सेवा, संस्कार और समर्पण ही पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा
  • रोटरी क्लब के पदभार ग्रहण समारोह में बोले उप मुख्यमंत्री
  • समाज में सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना से लगातार पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है

Jabalpur News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को गुलजार होटल में रोटरी क्लब जबलपुर का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रोटरी क्लब की नव गठित टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य सिर्फ शासन और प्रशासन द्वारा किए जाते हैं, इस मिथक को तोड़ने का काम रोटरी क्लब कर रहा है।

समाज में सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना से लगातार पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है, जिसमें रोटरी क्लब नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्री शुक्ल ने रोटरी क्लब के सदस्यों से कहा कि थैलेसीमिया अभियान की तरह टीबी मुक्ति के लिए भी अभियान चलाएं।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोटरी नि:स्वार्थ सेवा का एक मार्ग है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग मानवता की सेवा के लिए संकल्प लेते हैं और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने नव गठित रोटरी क्लब की टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, विधायक लखन घनघोरिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, रोटरी क्लब की अध्यक्ष मिताली बैनर्जी, पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, अमित जायसवाल, पल्लवी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :   19 July 2025 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story