निशाना: अयोध्या राजनीति का नहीं हमारी श्रद्धा का विषय है, शिंदे ने कसा विरोधियों पर तंज

अयोध्या राजनीति का नहीं हमारी श्रद्धा का विषय है, शिंदे ने कसा विरोधियों पर तंज
  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कसा राम मंदिर विरोधियों पर तंज
  • जो प्रभु श्रीराम का नहीं हुआ, वह किसी का क्या होगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अयोध्या राजनीति का विषय नहीं है, यह हमारी श्रद्धा और अस्मिता का विषय है। लेकिन उसका भी कुछ लोग विरोध कर रहे है, उन्हें प्रभु श्रीराम देख लेंगे। जो प्रभु श्रीराम का न हुआ वह किसी का नहीं होगा। यह कटाक्ष मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राम मंदिर के विरोधियों पर किया। हिन्दू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे की जयंती के परिप्रेक्ष्य में शिवसेना (शिंदे) की ओर से कांदिवली (पूर्व) में महास्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।

इस शिविर के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राम मंदिर को लेकर विरोध जतानेवालों पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हो पा रहा है। उन्होंने करोड़ो रामभक्तों का, बालासाहेब ठाकरे के और हमारे सपनों को साकार किया है। इसलिए उनको मन से धन्यवाद देना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

विरोधियों के पेट दर्द के लिए आपला दवाखाना में है इंजेक्शन

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि डीप क्लीन अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। इसमें स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनजीओ और आम लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यह अभियान अब आंदोलन का रूप ले रहा है। इस अभियान को मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए विरोधियों को पेट दर्द हो रहा है, उनके इलाज के लिए आपला दवाखाना में दवाई और इंजेक्शन तक मुफ्त में उपलब्ध है। सिर्फ यहीं नहीं ठाणे में भी आपला दवाखाना शुरू है।

डेढ़ साल पहले किया था ऑपरेशन

मुख्यमंत्री शिंदे ने मजाकिया लहजे में उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अभी चुनाव आनेवाले हैं। यह चुनावी प्रचार सभा नहीं बल्कि यह आरोग्य शिविर है। लेकिन कुछ लोगों को अभी से ट्रीटमेंट देने की जरूरत है। कुछ को दवाई, कुछ को इंजेक्शन तो कुछ को ऑपेरशन की भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री सहायता निधि में ऑपेरशन की सुविधा उपलब्ध है। डेढ़ साल पहले ऑपेरशन किया गया था। मुख्यमंत्री के ऐसा कहते ही उनके बगल में खड़े भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि वो ऑपेरशन भी मुख्यमंत्री ने ही किया।

Created On :   14 Jan 2024 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story