बनेगा मास्टर प्लान: मुंबई में मल्टी मॉडल टनल बनाने समन्वय समिति स्थापित

मुंबई में मल्टी मॉडल टनल बनाने समन्वय समिति स्थापित
  • मनपा आयुक्त चहल की अध्यक्षता बनाई गई समिति
  • शहर में तैयार की जाएगी भूमिगत परिवहन व्यवस्था

डिजिटल डेस्क, मुंबई. प्रदेश सरकार ने मुंबई में मल्टी मॉडल टनल (भूमिगत परिवहन व्यवस्था) परियोजना के लिए समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति मुंबई महानगर प्रदेश क्षेत्र सहित मुंबई शहर के लिए स्मार्ट टनल (सुरंग) नेटवर्क के लिए मास्टर प्लान तयार करेगी। मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति स्थापित की गई है। जबकि समिति के उपाध्यक्ष मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के आयुक्त संजय मुखर्जी होंगे। वहीं समिति के सदस्य के रूप में मुंबई मनपा के पुल, वित्त, आधारभूत सुविधा जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (परियोजना) समिति के सदस्य सचिव होंगे। गुरूवार को राज्य के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार समिति को छह महीने के भीतर एकत्रित योजना तैयार करके सरकार को रिपोर्ट सौंपना पड़ेगा। समिति तत्काल आवश्यकता और भविष्य की जरूरतों पर आधारित मास्टर प्लॉन तैयार करेगी। साथ ही सुरंग के प्रकार, व्यास, डेक की संख्या और अगले 30 साल की अवधि का विचार करके हुए सुरंगों की राशि तय करेगी। इसके अलावा समिति आर्थिक संसाधन बढ़ाकर चरण बद्ध तरीके से परियोजना को लागू करने के लिए सिफारिश करेगी।

समिति के अध्यक्ष चहल आवश्यक अध्ययन के लिए विशिष्ठ सलाहकार फर्म नियुक्त कर सकेंगे। इस परियोजना के लिए नेटवर्क सिस्टम का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए अध्ययन पर आने वाला खर्च मुंबई मनपा को करना होगा। सरकार का कहना है कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई शहर अंतरराष्ट्रीय दर्ज का होने के चलते आधार भूत सुविधाओं का मानक पूरा होना जरूरी है। मुंबई शहर में प्रवास की सुलभता की बढ़ती मांग को पूरा करने और परिवहन व्यवस्था सुचारू करने के लिए बहुउद्देशीय भूमिगत परिवहन परिवहन व्यवस्था का निर्माण करना आवश्यक है।


Created On :   12 Oct 2023 2:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story