अतिथि गृह: पहली बार नवी मुंबई के उत्तराखंड भवन में किसी मुख्यमंत्री ने किया रात्रि विश्राम

पहली बार नवी मुंबई के उत्तराखंड भवन में किसी मुख्यमंत्री ने किया रात्रि विश्राम
  • नवी मुंबई में है उत्तराखंड भवन
  • किसी मुख्यमंत्री ने किया रात्रि विश्राम
  • पहली बार रुके

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी मुंबई की चकाचौंध और पांच सितारा लाइफस्टाइल मुंबई आने वाले हर किसी आगंतुक को आकर्षित करती है और बात जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री की हो तो सुविधाओं के सितारों का स्तर और भी उच्च दर्जे का होना लाजिमी है। इस सबके बीच सादगी के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सादगी की मिसाल पेश की है। श्री धामी मुंबई कौथिग 2024 के उद्घाटन के लिए मुंबई आए थे। इस दौरान उन्हें रात्रि विश्राम मुंबई में करना था।

इसके लिए उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के ठहरने के लिए पांच सितारा होटल में व्यवस्था की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने पांच सितारा होटल में जाने की बजाय नई मुंबई में बनाए गए उत्तराखंड सरकार के अतिथि गृह विश्राम किया। यह पहली बार है कि उत्तराखंड के किसी मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड भवन में रात्रि विश्राम किया। इससे पहले उत्तराखंड के कई मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री आए, लेकिन उन सब ने इस अतिथि गृह में ठहरने से परहेज किया। मुख्यमंत्री धामी जी ने उत्तराखंड भवन में रात्रि विश्राम के दौरान उत्तराखंड के खानपान को ही प्राथमिकता दी है।

उत्तराखंड भवन के व्यवस्थापक चन्द्रशेखर लिंगवाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह मुख्यमंत्री ने योगा-प्राणायाम और उत्तराखंड भवन में मोर्निंग वॉक भी की। इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उत्तराखंड रवाना हो गए। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को नेरुल के रामलीला मैदान में देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के पांच दिवसीय मुंबई कौथिग का शुभारंभ किया। जहां उन्होंने उत्तराखंड भवन में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग को मंजूर करते हुए 25 प्रतिशत छूट देने का बड़ा एलान किया। यह भवन 2018 में बन कर तैयार हुआ था।

मनोज भट्ट, मुख्य संयोजक कौथिग मुंबई कौथिग के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी हमेशा सादगी को प्राथमिकता देते हैं। उनका उत्तराखंड भवन में रुकना सरकारी धन की बर्बादी को रोकना है। इससे राज्य के अन्य राजनेताओं को प्रेरणा मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड के लोगों के लिये उत्तराखंड भवन में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है वह भी स्वागत योग्य है।

Created On :   25 Jan 2024 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story