- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मत्स्य उत्पादन में अग्रसर बनेगा...
Gadchiroli News: मत्स्य उत्पादन में अग्रसर बनेगा गड़चिरोली : राणे

- सरकार की ओर से आवश्यक निधि उपलब्ध कराएंगे
- तालाबों से कचरा निकालने और तालाब परिसर से अतिक्रमण हटाने पर जोर
Gadchiroli News गड़चिरोली जिले में मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा। मत्स्य उत्पादन में गड़चिरोली जिले को अग्रसर बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास किए जाएंगे। राज्य के मत्स्य व्यवसाय व बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने यह आश्वासन दिया है। राणे ने सरकार की ओर से आवश्यक निधि भी उपलब्ध कराने की बात कही।
राणे ने स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय में जायजा बैठक ली। बैठक में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि, गड़चिरोली जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए तालाबों से कचरा निकालने और तालाब परिसर से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में मत्स्य व्यवसायिक और तालाबों के ठेकेदारों से चर्चा कर समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कहा है। बैठक में जिले में मत्स्य व्यवसाय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजना चलाने के लिए जिला नियोजन में 5 प्रतिशत निधि आरक्षित रखने पर भी चर्चा हुई।
पंढरपुर मंदिर में दैनिक संख्या बढ़ी : सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में प्रसिद्ध विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में दर्शनार्थियों की दैनिक संख्या 1,200 से बढ़ाकर 3,600 कर दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंदिर दर्शन समिति के मुख्य अधिकारी राजेंद्र शेल्के ने बताया कि पहले छह पालियों में 1,200 लोग दर्शन करते थे। अब हमने यह संख्या बढ़ाकर 3,600 कर दी है। यह व्यवस्था दो दिन पहले से लागू हो गई है। शेल्के ने कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना निःशुल्क है। अगर कोई दर्शन के लिए पैसे मांगता है, तो हमें बताएं।
Created On :   5 Jun 2025 2:23 PM IST