संजय राऊत आरोप साबित कर दें तो मैं राजनीति से ले लूंगा सन्यास- विखे पाटील

संजय राऊत आरोप साबित कर दें तो मैं राजनीति से ले लूंगा सन्यास- विखे पाटील
  • शिवसेना (उद्धव) सांसद ने महानंद डेयरी की 50 एकड़ जमीन अडानी को देने का लगाया है आरोप
  • विखे पाटील बोले आरोप साबित कर दें तो मैं राजनीति से ले लूंगा सन्यास

डिजिटल डेस्क, मुंबई-पुणे। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रवक्ता सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर गोरेगांव में महानंद की 50 एकड़ जमीन अडानी को बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस पर राज्य के पशुपालन मंत्री विखे पाटिल ने राऊत के आरोपों को आरोप साबित कर देंगे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। विखे पाटील ने कहा कि मैं कोर्ट में राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करुंगा। सांसद राऊत के आरोप के बाद विखे पाटिल ने अहमदनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि सांसद संजय राऊत के सिर पर चोट लगी है। उन्हें सचमुच एक मनोचिकित्सक की जरूरत है। वे किस 50 एकड़ जमीन का आरोप लगा रहे हैं, यह तो उन्हें ही पता होगा। वे महानंद के बारे में गलत बयानबाजी करेंगे तो उन्हें परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुझे ये भी बताना होगा कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में क्या क्या किया है। किसका घर तोड़ा। आप 50 एकड़ का दावा कर रहे हैं, आपको इसे साबित करना चाहिए। यदि आप इसे साबित नहीं करेंगे तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। विखे ने कहा।

मंत्री विखे पाटिल ने पत्रकारों को भी सलाह देते हुए कहा कि, आप लोग सचमुच सांसद राउत को गंभीरता से न लें। ये सुपारी बाज लोग हैं। यदि मैं इस उपमा का उपयोग करूं कि वे पगलाए कुत्ते की तरह बात करते हैं, तो यह ज्यादा हो जायेगा। इसलिए विरोधियों को चाहिए कि वे हम पर इस तरह की नौबत न लाएं।विखे पाटिल ने कहा, मैंने पहले भी कहा है संजय राऊत के सिर पर चोट लगी है और अब उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर वह आरोप साबित कर देते हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

क्या है मामला

दरअसल महाराष्ट्र के पशु धन विकास व दुग्ध विकास विभाग के तहत कार्यरत महानंद डेयरी को राष्ट्रीय दुग्ध विकास मंडल (एनडीडीबी) को हस्तांतरित किया जा रहा है। इसके मद्देनजर महानंद के निदेशक मंडल ने इस्तीफा दे दिया है। इस पर शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत ने आरोप लगाया है कि महानंद डेयर को एनडीडीबी को सौंप कर इसे गजरात के हाथों में देने की साजिश है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि गोरेगांव स्थित महानंद डेयरी की 50 एकड़ जमीन अडानी समूह को दिया जा रहा है।

Created On :   22 Feb 2024 4:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story