- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-...
Mumbai News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- भारतीय सेना ने दिखा दिया हमें कोई झुका नहीं सकता

- तिरंगा यात्रा में शामिल हुए फडणवीस और शिंदे
- भारतीय सेना ने दिखा दिया हमें कोई झुका नहीं सकता
Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 लोगों को बर्बरता से मारा था। लेकिन भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिखा दिया कि हमें कोई झुका नहीं सकता है। हम न झुकेंगे, न रुकेंगे, न बिकेंगे और न धकेंगे। बुधवार को भाजपा की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अगस्तक्रांति मैदान से गिरगांव चौपाटी के तुकाराम ओम्बले चौक तक यह यात्रा निकाली गई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य की पर्यावरण मंत्री पकंजा मुंडे, राज्य के कौशल्य विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा समेत अन्य नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी अजमल कसाब ने जिस अड्डे में प्रशिक्षण लिया था। उस अड्डे को आपरेशन सिंदूर में नेस्तनाबूद कर दिया गया है।
फडणवीस ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने पंजाब प्रांत में आतंकवादियों को परिवार सहित रहने के लिए जगह दिया था। भारतीय सेना ने भी पंजाब प्रांत के आतंकी अड्डे को खत्म कर दिया है। फडणवीस ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक भी हमला सफल नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से युद्धविराम का आग्रह किया था। पाकिस्तान को भारत के आगे घुटने टेकने पड़े। इसके बाद ही भारत ने युद्धविराम का फैसला लिया है।
Created On :   14 May 2025 9:42 PM IST