- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मंत्री नहीं बन पाने वाले विधायक अब...
Mumbai News: मंत्री नहीं बन पाने वाले विधायक अब संभालेंगे विधानमंडल की समितियां, जानिए कौन हैं शामिल

- विधानमंडल की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
- मंत्री नहीं बन पाने वाले विधायक अब संभालेंगे विधानमंडल की समितियां
Mumbai News. प्रदेश की महायुति सरकार में मंत्री नहीं पा सकने वाले विधायकों को विधानमंडल की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। महायुति के तीनों दलों ने विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पद का कमान अधिकांश उन्हीं विधायकों को दी है जो मंत्री पद के रेस में थे। लेकिन तीन दलों की सरकार होने के कारण हिस्से में कम सीटें आने से मंत्री नहीं बन सके हैं। लगभग पांच साल बाद विधानमंडल की वैधानिक समितियां एक बार से फिर से सक्रिय होंगी। बुधवार को साल 2024-25 के लिए गठित सभी समितियों का एकत्रित रूप से उद्धाटन होगा। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे मौजूद रहेंगे। विधानमंडल की विभिन्न समितियों में सदस्य के रूप में सत्तारूढ़ महायुति के अलावा विपक्ष के दल महाविकास आघाड़ी के विधायकों को भी जगह दी गई है। इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद पहले महाविकास आघाड़ी और फिर महायुति की सरकार थी। लेकिन दोनों सरकारों के समय विधानमंडल की विभिन्न समितियों का गठन नहीं हो पाया था। इससे विधानमंडल की समितियों का कामकाज ठप्प हो गया था। मगर, नई सरकार बनने के लगभग पांच महीने के बाद महायुति ने विधानमंडल की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है।
विधानसभा की समितियां
लोकलेखा समिति प्रमुख - विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस)
अंदाज समिति प्रमुख - अर्जुन खोतकर (शिवसेना-शिंदे)
सार्वजनिक उपक्रम समिति प्रमुख - राहुल कुल (भाजपा)
पंचायत राज समिति प्रमुख - संतोष दानवे (भाजपा)
रोजगार गारंटी योजना समिति प्रमुख - सुनील शेलके (राकांपा-अजित)
उपविधान समिति प्रमुख - प्रतापराव पाटील- चिखलीकर (राकांपा-अजित)
अनुसूचित जाति कल्याण समिति प्रमुख – नारायण कुचे (भाजपा)
अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति प्रमुख - दौलत दरोड़ा (राकांपा-अजित)
विमुक्त जाति व घुमंतु जनजाति कल्याण समिति प्रमुख - सुहास कांदे (शिवसेना-शिंदे)
महिला व बाल अधिकार और कल्याण समिति प्रमुख- मोनिका राजले (भाजपा)
अन्य पिछड़ावर्ग कल्याण समिति प्रमुख - किसन कथोरे (भाजपा)
अल्पसंख्यक कल्याण समिति प्रमुख- मुरजी पटेल (शिवसेना-शिंदे)
मराठी भाषा समिति प्रमुख - आशुतोष काले (राकांपा-अजित)
विशेषाधिकार समिति प्रमुख नरेंद्र भोंडेकर (शिवसेना-शिंदे)
विनंती अर्ज समिति प्रमुख - अण्णा बनसोडे (राकांपा-अजित)
आश्वासन समिति प्रमुख - रवि राणा (भाजपा समर्थित निर्दलीय)
नियम समिति प्रमुख – राहुल नार्वेकर (भाजपा)
सदस्य अनुपस्थिति समिति प्रमुख - किरण लहामटे (राकांपा-अजित)
गैरसरकारी विधेयक व प्रस्ताव समिति प्रमुख- चंद्रदीप नरके (शिवसेना-शिंदे)
आहार व्यस्था समिति प्रमुख – बालाजी किणीकर (शिवसेना-शिंदे)
विधायक निवास व्यवस्था समिति प्रमुख - शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा)
धर्मादाय निजी अस्पताल जांच समिति प्रमुख- आशीष जयस्वाल (शिवसेना-शिंदे)
एड्स चर्चापीठ समिति प्रमुख- राम शिंदे (भाजपा)
जलवायु परिवर्तन संयुक्त तदर्थ समिति प्रमुख- राम शिंदे (भाजपा)
विधान परिषद की समितियां
लोकलेखा समिति प्रमुख - कृपाल तुमाने (शिवसेना-शिंदे)
अंदाज समिति प्रमुख - श्रीकांत भारतीय (भाजपा)
सार्वजनिक उपक्रम समिति प्रमुख - निरंजन डावखरे (भाजपा)
पंचायत राज समिति प्रमुख - परिणय फुके (भाजपा)
रोजगार गारंटी योजना समिति प्रमुख - योगेश तिलेकर (भाजपा)
उपविधान समिति प्रमुख - उमा खापरे (भाजपा)
अनुसूचित जाति कल्याण समिति प्रमुख- अमित गोरखे (भाजपा)
अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति प्रमुख - उमा खापरे (भाजपा)
विमुक्त जाति व घुमंतु जनजाति कल्याण समिति प्रमुख – ज्ञानेश्वर म्हात्रे (भाजपा)
महिला व बाल अधिकार तथा कल्याण समिति प्रमुख- चित्रा वाघ (भाजपा)
अन्य पिछड़ावर्ग कल्याण समिति प्रमुख – विक्रांत पाटील (भाजपा)
अल्पसंख्यक कल्याण समिति प्रमुख- वसंत खंडेलाल (भाजपा)
मराठी भाषा समिति प्रमुख – संजय केनेकर (भाजपा)
आश्वासन समिति प्रमुख – प्रवीण दरेकर
विशेषाधिकार समिति प्रमुख – प्रसाद लाड
Created On :   12 May 2025 9:22 PM IST