- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- फिर लौटेगा जनता राज, खत्म होगा...
Mumbai News: फिर लौटेगा जनता राज, खत्म होगा प्रशासक राज!, मुंबई-ठाणे मनपा का चुनाव प्रलंबित

- सभी 29 महानगर पालिकाओं में लागू है प्रशासक राज
- मुंबई और ठाणे मनपा का चुनाव तीन साल से है प्रलंबित
- महानगर पालिकाएं अवधि खत्म
Mumbai News. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को चार महीने में स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इससे राज्य में एक बार से मिनी विधानसभा चुनाव यानी स्थानीय निकायों के चुनाव का बिगुल बजेगा। राज्य में मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवड मनपा को मिलाकर कुल 29 महानगर पालिकाएं हैं। इसमें नवनिर्मित जालना और इचलकरंजी महानगर पालिका का भी समावेश है। जिसमें से मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, भिवंडी-निजामपुर, पनवेल, मीरा- भायंदर, पुणे, पिंपरी-चिंचवड और नागपुर मनपा की अवधि साल 2022 में खत्म हो गई है। जबकि नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और वसई-विरार मनपा का कार्यकाल 2020 को समाप्त हुआ है। इसी तरह बाकी महानगर पालिकाओं की भी अवधि खत्म हो गई है। इससे राज्य की सभी 29 महानगर पालिकाओं के संबंधित आयुक्त प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं राज्य में कुल 248 नगर परिषद है। इन सभी नगर परिषदों में भी प्रशासक राज है। जबकि 147 नगर पंचायतों में से 42 नगर पंचायतों में प्रशासक कामकाज देख रहे हैं।
ठाणे, पालघर जिप होंगे चुनाव
राज्य में ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर समेत कुल 34 जिला परिषद हैं। जिसमें से अभी 32 जिला परिषद की अवधि खत्म हो गई है। जबकि भंडारा और गोंदिया जिला परिषद का कार्यकाल मई 2027 में खत्म होगा। राज्य भर में कुल 351 पंचायत समितियां हैं। जिसमें से 336 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्ति हैं। जबकि भंडारा और गोंदिया की पंचायत समितियों का कार्यकाल भी मई 2027 को खत्म होगा। निकाय चुनाव के बाद राज्य के महानगर पालिकाओं को नए महापौर, नगर पालिकाओं को नगराध्यक्ष और जिला परिषद को अध्यक्ष मिलेंगे।
महानगर पालिकाएं अवधि खत्म
मुंबई मनपा 07 मार्च 2022
ठाणे मनपा 05 मार्च 2022
उल्हासनगर मनपा 04 अप्रैल 2022
भिवंडी-निजामपुर मनपा 08 जून 2022
पनवेल मनपा 09 जुलाई 2022
मीरा- भायंदर मनपा 27 अगस्त 2022
नवी मुंबई मनपा 07 मई 2020
कल्याण-डोंबिवली मनपा 10 नवंबर 2020
वसई-विरार मनपा 28 जून 2020
पुणे मनपा 14 मार्च 2022
पिंपरी-चिंचवड मनपा 13 मार्च 2022
अकोला 08 मार्च 2022
अमरावती मनपा 08 मार्च 2022
नाशिक मनपा 13 मार्च 2022
छत्रपति संभाजीनगर मनपा 27 अप्रैल 2020
नागपुर मनपा 04 मार्च 2022
कोल्हापुर मनपा 15 नवंबर 2020
कुल स्थानीय निकायों की स्थिति
निकाय कुल प्रलंबित चुनाव
महानगर पालिका 29 29
नगर परिषद 248 248
नगर पंचायत 147 42
जिला परिषद 34 32
पंचायत समितियां 351 336
Created On :   6 May 2025 8:23 PM IST