Nagpur News: उद्धव ने बडगुजर को निकाला -बोले - हमें गद्दारों की जरूरत नहीं

उद्धव ने बडगुजर को निकाला -बोले - हमें गद्दारों की जरूरत नहीं
  • बावनकुले के खिलाफ चलाया था अभियान : सीमा
  • भाजपा में जाने की चर्चा

Mumbai News शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सुधाकर बडगुजर को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि हमें गद्दारों की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि बडगुजर ने चार दिन पहले नाशिक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। उसी वक्त से उनके भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। बडगुजर ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।

भाजपा में बडगुजर का विरोध शुरू : नाशिक पश्चिम विधानसभा सीट से बडगुजर ने भाजपा की मौजूदा विधायक सीमा हिरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अब विधायक सीमा ने बडगुजर के भाजपा में शामिल होने का विरोध किया है। कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में बहुत परेशान किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मकाऊ परिवार के साथ घूमने के लिए गए थे तो बडगुजर ने बावनकुले का कसीनो में बैठे हुए एक फोटो वायरल कर बदनामी करने की कोशिश की थी। बडगुजर के खिलाफ पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। इसलिए पार्टी को बडगुजर का इतिहास पता करना चाहिए।

महाजन ने किया था दावा : राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं भाजपा नेता गिरीश महाजन ने गत दिनों दावा किया था कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के जमींदोज होने के कगार पर है। उन्होंने कहा था कि अगले 8 दिन में महाराष्ट्र की जनता को पता चल जाएगा कि उनके साथ कौन रहता है और कौन नहीं?

पाटील को शिंदे गुट से ऑफर

दूसरी ओर खबर है कि सांगली के उद्धव गुट के नेता चंद्रहार पाटील को भी शिंदे गुट से ऑफर

मिला है। हालांकि पाटील ने अभी तक उद्धव गुट छोड़ने पर कोई फैसला नहीं किया है।

Created On :   5 Jun 2025 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story