उपलब्धि: उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र के 62 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक

उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र के 62 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
  • उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने के लिए पुलिस पदक
  • महाराष्ट्र के 62 पुलिसकर्मियों को सम्मान
  • सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने इस बार उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने के लिए देश भर के 1038 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया है। इन कर्मियों में महाराष्ट्र के 62 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल है। प्रदेश के इन 62 कर्मियों में 18 वीरता पदक, 4 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 40 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित होंगे।

महाराष्ट्र से पदक पाने वालों में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

निकेत रमेशकुमार कौशिक (अपर पुलिस महानिदेशक), मधुकर शिवगोविंद पांडे (पुलिस आयुक्त, मीरा-भायंदर-वसई-विरार), दिलीप रघुनाथ सावंत (विशेष पुलिस महानिरीक्षक) और मधुकर शिवाजी कड़ (पुलिस निरीक्षक) शामिल है।

वीरता के लिए पदक (जीएम)

संकेत सतीश गोसावी (एस.डी.पी.ओ.), कमलेश निखिल नेताम (एनपीसी), शंकर पोचम बछलवार (एनपीसी), मुंशी मासा मडावी (एनपीसी), सूरज देवीदास चौधरी (पीसी), आईपीएस सोमय विनायक मुंडे (एसपी), मोहन लच्छू उसेंडी (एचसी), देवेन्द्र पुरूषोत्तम आत्राम (एनपीसी), संजय वाटे वाचामी (एनपीसी), विनोद मोतीराम मडावी (एनपीसी), गुरुदेव महरूराम धुर्वे (एनपीसी), दुर्गेश देवीदास मेश्राम (एनपीसी), हीराजी पीतांबर नेवारे (पीसी), ज्योतिराम बापू वेलाडी (पीसी), माधव कोरके मडावी (एनपीसी), जीवन बुधाजी नरोटे (एनपीसी), विजय बाबूराव वाड्डेतवार (पीसी) और कैलास श्रवण गेडाम (पीसी) शामिल है।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

सत्य नारायण इंद्रराम चौधरी (संयुक्त पुलिस आयुक्त), संजय भीमराव पाटिल (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त), दीपक श्रीमंत निकम (सहायक पुलिस आयुक्त), श्रीमती राधिका सुनील फड़के (उप पुलिस अधीक्षक, गृह), प्रदीप रामचन्द्र वारंग (पुलिस निरीक्षक), सुनील रामदास लाहिगुडे (उप पुलिस अधीक्षक), विजयकुमार नरसिंहराव ठाकुरवाड (उपविभागीय पुलिस अधिकारी), माणिक विट्ठलराव बेद्रे (पुलिस निरीक्षक), योगेश मारुति चव्हाण (पुलिस निरीक्षक), संजय राजाराम मोहिते (पुलिस निरीक्षक), सुरेश दिनकर कदम (पुलिस निरीक्षक), रणवीर प्रकाश बेयस (पुलिस निरीक्षक), वसंतराव दादासो बाबर (पुलिस निरीक्षक), जयन्त वासुदेवराव राऊत (पुलिस निरीक्षक), महेशकुमार नवलसिंह ठाकुर (पुलिस निरीक्षक), सुनील भीवाजी दोर्गे (पुलिस निरीक्षक), सचिन राजाराम गवस (पुलिस निरीक्षक), मिलिंद यशवंत बुचके (पुलिस वायरलेस इंस्पेक्टर), सुशीलकुमार सुरेशराव जोडगेकर (पुलिस उपनिरीक्षक), हरिश्चंद्र विठोबा जगदाले (पुलिस उपनिरीक्षक), सुहास सखाराम मिसाल (पुलिस उपनिरीक्षक), किशोर शांताराम नलवाडे (पुलिस उपनिरीक्षक),

विनय राजाराम देवरे (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक), राजेंद्र श्रीरंग शिरतोडे (एस.डी.पी.ओ.), उत्तम राजाराम सोनवणे (पुलिस उपनिरीक्षक), किशोर राजाराम सुर्वे (पुलिस निरीक्षक), प्रकाश महादेव परब (पुलिस उप निरीक्षक), सदाशिव आत्माराम साटम (पुलिस उपनिरीक्षक), अशोक लक्ष्मण काकड़ (सहायक पुलिस कॉन्स्टेबल), प्रमोद रामभाऊ अहेर (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक), राजेंद्र भाऊ घडिगांवकर (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक), दिलीप शिवाजी तड़ाखे (पुलिस निरीक्षक), नंदू रामभाऊ उगले (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक), नितिन विश्वनाथ संधान (पुलिस हेड कॉन्स्टेबल), संदीप अर्जुन हिवलकर (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक), सुनील हिंदुराव डेटके (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक), शाबासखान दिलावरखान पठान (सहायक पुलिस उप निरीक्षक), श्रीमती सीमा अप्पाशा डोंगरीटोट, (डब्ल्यूएचसी), विजय भास्कर पाटिल (पुलिस हेड कॉन्स्टेबल) और देवाजी कोट्टुजी कोवासे (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक) शामिल है।

Created On :   25 Jan 2024 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story