बड़ा आरोप: फडणवीस के ओएसडी की विदेश यात्रा पर खर्च हुए 1 करोड़ 88 लाख खर्च - रोहित पवार

फडणवीस के ओएसडी की विदेश यात्रा पर खर्च हुए 1 करोड़ 88 लाख खर्च - रोहित पवार
  • मंत्रियों के विदेश दौरे और राज्य में भर्ती परीक्षा में घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना
  • ओएसडी कौस्तुभ ढबसे पर भी लगाए गंभीर आरोप
  • पांच लाख युवाओं को रोजगार देनेवाली परियोजनाएं गुजरात गई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा (शरद) विधायक रोहित पवार ने मंत्रियों के विदेश दौरे और राज्य में भर्ती परीक्षा में घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। रोहित ने कहा कि जहां राज्य में मंत्रियों और विधायकों और अधिकारियों के विदेश दौरे पर राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर छात्रों से 200 रुपए तक परीक्षाओं का शुल्क लिया जा रहा है।

रोहित ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) कौस्तुभ ढबसे पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने उनके विदेश दौरे पर एक करोड़ 88 लाख खर्च क्यों किए।

रोहित ने कहा कि 23 नवंबर 2023 को हमने एमआईडीसी से जानकारी मांगी थी, जिसमें मंत्री और अधिकारियों के विदेश दौरों पर हुए खर्च का हिसाब किताब मांगा था। रोहित ने कहा कि दावोस में जहां 32 लख रुपए खर्च हुए, वहीं अभी तक मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे पर 42 से 45 करोड रुपए खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि फडणवीस भले ही ताइवान के दौरे पर नहीं गए थे लेकिन उनके ओएसडी कौस्तुभ ढबसे पर एक करोड़ 88 लख रुपए खर्च हुए।

रोहित ने कहा कि इतने पैसे कहां खर्च हुए? क्या वो निजी विमान से वहां गए थे? रोहित ने कहा कि जब कौस्तुभ ढबसे की कई कंपनियां पहले से ही हैं तो ऐसे व्यक्ति को फडणवीस का ओएसडी कैसे बनाया गया? उन पर आईटी घोटाले का भी आरोप है। फडणवीस जब मुख्यमंत्री थे तो कौस्तुभ उनके कार्यालय में काम करते थे, लेकिन जब सत्ता चली गई तो ये गायब हो गए। फडणवीस के सत्ता में दोबारा आने के बाद फिर से वह उपमुख्यमंत्री के ओएसडी बन गए।

पांच लाख युवाओं को रोजगार देनेवाली परियोजनाएं गुजरात गई

इसके अलावा बड़ा निशाना साधते हुए रोहित पवार ने कहा कि जिन परियोजनाओं से महाराष्ट्र में 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने वाले थे, उन्हें गुजरात ले जाया गया है। राज्य की ईडी सरकार इस मामले में गुजरात की सहायता करनेवाली सरकार है। बड़े-बड़े केंद्रीय वित्त मंत्री ने कल बयान दिया है कि गुजरात देश के विकास का इंजन है। वैâग के माध्यम से इन सभी विषयों की जांच की मांग पवार ने की।

Created On :   14 Jan 2024 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story