सुररक्षा: बाहरी राज्य के 10 गिद्धों को पिंजरे में रखा गया है , पेंच में उड़ान भरेंगे

बाहरी राज्य के 10 गिद्धों को पिंजरे में रखा गया है , पेंच में उड़ान भरेंगे
  • 3 महीने बाद यानी गर्मियों में इन्हें पेंच की जंगलों में छोड़ा जाएगा
  • देश भर में कम हो रही गिद्धों की संख्या
  • बचाने के लिए उपाय योजना शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बाहरी राज्य से नागपुर के पेंच व्याघ्र प्रकल्प में लंबी चोंच वाले 10 गिद्धों को लाया गया है। फिलहाल उन्हें पेंच की एवीयरी...... में रखा जाने वाला है।3 महीने बाद यानी गर्मियों में इन्हें पेंच की जंगलों में छोड़ा जाएगा। देशभर में गिद्धों की संख्या तेजी से कम हो रही है, जिसके कारण इन्हें बचाने के लिए उपाय योजना शुरू है। देश के हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, प. बंगाल जैसे राज्य में इनकी ब्रिडिंग कर संख्या बढ़ाई जा रही है, वही इन्हें विभिन्न जगहों पर छोड़ा जा रहा है, ताकि इनकी संख्या पूर्ववत हो जाए। ऐसे में नागपुर के पेंच में 10 गिद्धों को लाकर पिंजरे में रखा गया है, ताकि यह पेंच के माहौल में घुल-मिल सकें। इसके बाद इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा।

संविधान के सम्मान में 26 जनवरी को निकलेगी ‘प्रजासत्ताक' बाइक रैली

‘हम भारत के लोग...’ अंतर्गत भारतीय संविधान के सम्मान में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में ‘प्रजासत्ताक दिन' बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 11:30 बजे धनवटे कॉलेज से शुरू होगी। शहर का भ्रमण कर संविधान चौक पर समाप्त होगी। रैली का आयोजन धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के लिए काम करने वाले संगठन द्वारा किया गया है। रैली में करीब 80 विविध सामाजिक संगठन शामिल होंगे। फेडरेशन ऑफ आर्गनाइजेशन फॉर सेक्युलरिज्म, सोशल जस्टिस एंड डेमोक्रेसी बैनर तले आयोजित प्रजासत्ताक दिन बाइक रैली 24 मार्गों से होकर गुजरेगी। संविधान के सम्मान में दस कदम संविधान के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए आयोजकों ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में हमारा देश सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक विषमताओं की आग में झुलस रहा है। इससे निजात पाने के लिए यदि हम संवैधानिक मार्ग से चलें, तो देश में भाईचारा, शांति एवं संपन्नता स्थापति हो सकती है।

रैली का मार्ग : बाइक रैली धनवटे नेशनल कॉलेज से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज, रेशमबाग ग्राउंड, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, अग्रसेन चौक, गोलीबार चौक, कमाल टॉकीज, इंदोरा चौक, कड़बी चौक, मंगलवारी ब्रिज, सदर, लिबर्टी-वीसीए-हाई कोर्ट, वेस्ट हाई कोर्ट रोड, लॉ कॉलेज, शंकर नगर, आठ रस्ता चौक, ऑरेंज सिटी चौक, छत्रपति चौक, पंचशील चौक, यशवंत स्टेडियम, वेरायटी चौक से गुजरते हुए अपने अंतिम पड़ाव संविधान चौक तक पहुंचेगी।

Created On :   25 Jan 2024 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story