नागपुर: बेसा नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के सवा पांच हजार लोगों पर पानी बिल का 5 करोड़ बकाया

बेसा नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के सवा पांच हजार लोगों पर पानी बिल का 5 करोड़ बकाया
  • 10 गांव में प्रतिदिन प्रत्येक घर में 70 लीटर जलापूर्ति
  • नागपुर शहर की तुलना में ढाई गुना महंगा
  • पानी काफी दूर से लाने और काफी प्रक्रिया के कारण महंगा

डिजिटल डेस्क, बेसा, रीता हाडके। पिछले कईं वर्षों से बेसा नगर पंचायत और बेसा ग्रामीण क्षेत्र के 5337 लोगों पर पानी का बकाया बिल 50375247.79 रुपए होने का खुलासा महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण पेरी नागपुर ने किया है। गौरतलब है कि, बेसा नगर पंचायत और बेसा ग्रामीण में नागपुर शहर की तुलना में ढाई गुना महंगा पानी पीना पड़ रहा है। इसे लेकर कई बार लोगों ने नाराजगी जताई, लेकिन अभी तक इस जटिल समस्या का हल नहीं निकाला है। अधिकांश लोगों के यहां मीटर बंद पड़े हैं। बावजूद बिल आ रहा हैं। लोग परेशान हैं। दरअसल बेसा में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण पेरी योजना अंतर्गत पानी मिलता है, जो शहर की तुलना प्रति यूनिट ढाई गुना महंगा है। लोगों द्वारा बिल समय पर नहीं भरने से साल दर साल पानी के बिल का बकाया बढ़ता जा रहा है। बकाया पानी बिल की अधिक इतनी अधिक हो गई है कि, लोग बिल चुकता नहीं कर पा रहे हैं।

10 गांव में प्रतिदिन प्रत्येक घर में 70 लीटर जलापूर्ति

यहां सभी घरों में नल हैं। वर्षों से यहां महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण विभाग से पेरी योजना अंतर्गत पानी दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में जलापूर्ति उमरेड तहसील के वडगांव डैम से की जाती है। मीलों दूर से जलापूर्ति के कारण पानी पर कई प्रक्रिया के बाद पानी ग्रामवासियों तक पहुंचता है। परिणामस्वरूप यहां पानी महंगा मिल रहा है। मजीप्रा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बेसा क्षेत्र के बेसा सहित बेलतरोड़ी, घोगली, पिपला, शंकरपुर, हुड़केश्वर खुर्द, कापसी खुर्द, गोन्नीसिम, खरबी व बहादुरा, ऐसे 10 गांवों पेरी योजना अंतर्गत जलापूर्ति की जाती है। जिसके लिए कुल 18 हजार से ज्यादा नल कनेक्शन लगाए गए हैं। नियमानुसार प्रति घर प्रतिदिन 70 लीटर पानी उपलब्ध कराया जाता है। एक माह में यह 3 करोड़ 78 लाख लीटर जलापूर्ति का आंकड़ा बनता है।

नागपुर शहर की तुलना में ढाई गुना महंगा

नागपुर शहर में ओसीडब्ल्यू के माध्यम से घर-घर में दिया जाने वाला पानी मनपा के नियमा अनुसार महीनेभर में 0 से 15 लीटर तक 8 रुपए 55 पैसे लिए जाते हैं। वहीं बेसा में 0 से 15 यूनिट तक 20 रुपए 90 पैसे लिए जा रहे हैं। शहर में 20 से 30 यूनिट का 14 रुपए हैं। वहीं बेसा में 15 से 25 यूनिट के 32 रुपए 23 पैसे लिए जाते हैं। शहर में 30 यूनिट के ऊपर 19 रुपए लिए जाते हैं। वहीं बेसा में 25 के ऊपर प्रति यूनिट 43 रुपए 89 पैसे लिए जा रहे हैं।

पानी काफी दूर से लाने और काफी प्रक्रिया के कारण महंगा

राजेश कानडे, कार्यकारी अभियंता, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण पेरी अर्बन के मुताबिक वर्ष दर वर्ष पानी का बिल नहीं भरने के कारण बेसा नगर पंचायत और बेसा ग्रामीण क्षेत्र के 5337 लोगों पर 50375247.79 रुपए का पानी बिल बकाया है। बेसा क्षेत्र में 50 किमी दूर उमरेड के वायगांव डैम से पानी लाया जाता है। यह पानी काफी प्रक्रिया से गुजरता है। ऐसे में इसका मूल्य भी बढ़ जाता है। शहर में आने वाला पानी मात्र 10 किमी से आने के कारण कम दाम में पानी मिलता है। उक्त इलाकों में दिया जाने वाला पानी महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही दिया जाता है।

क्षेत्र ग्राहक पानी बिल

बेसा जेड

21078

9,655,817.49

पिपला

1000

9,484, 928.37

घोगली

328

3,020,999.27

बेलतरोड़ी

1665

13, 231,995

बेसा

1190

14,032,307.8

शंकरपुर

76

949,203.6

कुल ग्राहक

5337

कुल बिल - 50375247.79

Created On :   16 Feb 2024 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story