रेलवे: महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ के मामले के बाद जीआरपी ने उठाया कदम, होगा पुलिस वेरिफिकेशन

महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ के मामले के बाद जीआरपी ने उठाया कदम, होगा पुलिस वेरिफिकेशन
  • रेलवे में कार्यरत निजी कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
  • निर्भया पथक फिर सक्रिय
  • स्टेशन पर खड़ी कार से निकलने लगा धुआं, इधर-उधर भागने लगे यात्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रेलगाड़ियों में या रेल परिसर में निजी तौर पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों की जन्मकुंडली पुलिस निकालने वाली है। हाल ही में पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में एक मासूम के साथ कोच अटेंडेंट द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद जीआरपी ने यह कदम उठाया है। यानी अब रेलवे में निजी ठेकेदारों के पास काम करने के लिए भी पुलिस वेरिफिकेशन करना जरूरी रहेगा। इससे भविष्य में होनेवाली घटनाओं को टाला जा सकेगा, वहीं हुई घटना के आरोपी को तुरंत पकड़ा जा सकता है।

निर्भया पथक फिर सक्रिय

रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया पथक बनाया गया है। कुछ समय से कर्मचारियों के अभाव में यह पथक सक्रिय नहीं था, लेकिन अब फिर से उपरोक्त घटना के बाद इस पथक को सक्रिय कर इसमें मैन पॉवर भी बढ़ा दिया गया है।

IPC 354, 354A, 354B, 354C, 354D, IPC 354 जो कोई भी किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है, अपमान करने के इरादे से या यह जानते हुए कि वह उसकी लज्जा को भंग कर देगा, उसे किसी भी प्रकार के कारावास से दंडित किया जाएगा।

स्टेशन पर खड़ी कार से निकलने लगा धुआं, इधर-उधर भागने लगे यात्री

उधर शनिवार की शाम को नागपुर रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी एक कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके चलते यात्रियों में दहशत पैदा हो गई। परिसर के कुछ ऑटो चालक व यात्रियों ने गाड़ी का बोनट खोला और इसे ठंडा किया। 10 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो गई।

दूर से आई थी कार, इंजन गर्म हुआ

जानकारी के अनुसार, स्टेशन के पश्चिम द्वार पर रात 8 बजे एक कार आई थी, जिसमें कुछ यात्री सवार थे। वाहन को ड्राप एंड गो में खड़ा किया था। यात्री ट्रेन पकड़ने भीतर चले गये थे। केवल ड्राइवर वाहन में था। अचानक बोनट से तेजी से धुआं निकलने लगा। परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। आग लगने की आशंका से लोग भागने लगे। परिसर के ही कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और बोनट खोल दिया। फिर ठंडा पानी डालकर गाड़ी को सामान्य किया गया। बताया गया कि कार बहुत दूर से आई थी, इसलिए गर्म हो गई थी।

Created On :   21 Jan 2024 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story