मौसम: दिन थोड़ा-थोड़ा गर्म, न्यूनतम तापमान में कमी - उत्तरी हवा भी आने की संभावना

दिन थोड़ा-थोड़ा गर्म, न्यूनतम तापमान में कमी - उत्तरी हवा भी आने की संभावना
  • प्रति चक्रवात कमजोर
  • दिन का तापमान थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा
  • उत्तरी हवा आने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्य भारत में प्रति चक्रवात कमजोर होने के साथ ही दिन का तापमान थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है और रात का तापमान कम हो रहा है। दिन के तापमान में हो रही वृद्धि के कारण दोपहर में ठंडी का बिलकुल भी असर नहीं हो रहा। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तारीख अधिकतम न्यूनतम

13 जनवरी 31.1 16.6

12 जनवरी 30.1 17.1

11 जनवरी 29.2 17.4

10 जनवरी 30.1 20.0

9 जनवरी 28.6 15.6

8 जनवरी 29.6 17.0

7 जनवरी 27.8 16.6

6 जनवरी 25.6 18.9

5 जनवरी 28.4 15.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ऐसा है अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी के बाद उत्तर-पूर्वी हवा आने व उसके बाद उत्तरी हवा आने की संभावना है। उत्तरी हवा आने के बाद रात को हल्की ठंड का एहसास होने की संभावना है। रविवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। दिन में धूप खिलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 3-4 दिन तक थोड़ा-थोड़ा गिरते रहेगा। अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं है। दिन बड़ा आैर रात छोटी होने का सिलसिला भी शुरू है।

पूर्व और पूर्वात्तर भारत में 16 और 17 जनवरी को बारिश!

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्व और पूर्वात्तर भारत में 16 और 17 जनवरी को बारिश देखने को मिलेगी। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश और बिहार में 15 और 16 को कई स्थानों पर ठंडे दिन से गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना है।

इसके साथ की दृश्यता भी कम रहेगी और कई इलाकों में शीत लहर भी चलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्व और पूर्वात्तर भारत में 16 और 17 जनवरी को बारिश देखने को मिलेगी। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश की संभावना है।

Created On :   14 Jan 2024 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story