आगामी चुनाव: प्रियंका गांधी को वर्धा से चुनाव लड़ाने की मांग, अन्य सीटों लिए भी सुझाव

प्रियंका गांधी को वर्धा से चुनाव लड़ाने की मांग, अन्य सीटों लिए भी सुझाव
  • प्रियंका गांधी को वर्धा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की मांग
  • मल्लिकार्जुन खड़गे व महासचिव केसी वेणुगोपाल से निवेदन
  • वर्धा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का लाभ मध्य भारत में मिलेगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को वर्धा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है। साथ ही वरिष्ठ नेताओं को विविध लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ाने का निवेदन किया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व महासचिव केसी वेणुगोपाल को इस संबंध में निवेदन दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा गया है कि संगठनात्मक फेर-बदल व उचित उम्मीदवार चयन के माध्यम से लोकसभा चुनाव में सफलता पाई जा सकती है। कहा गया है कि प्रियंका गांधी को वर्धा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का लाभ मध्य भारत में होगा।

ठोस निर्णय लेने होंगे, नाराजी होगी दूर : इसके अलावा बालासाहब थोरात को अहमदनगर, नितीन राऊत रामटेक, विजय वडेट्टीवार चंद्रपुर, अशोक चव्हाण नांदेड, अमित देशमुख उस्मानाबाद, वर्षा गायकवाड मुंबई, असलम शेख धुलिया मालेगांव, केसी पाडवी नंदूरबार, विश्वजीत कदम पुणे, सतेज पाटील कोल्हापुर, पृथ्वीराज चव्हाण सातारा, नाना पटोले भंडारा, शिवाजीराव मोघे यवतमाल, शैलेष अग्रवाल वर्धा व नितीन कुंभलकर को नागपुर से उम्मीदवार बनाने के विषय पर विचार करने को कहा गया है।

यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लेकर कई नेताओं में नाराजगी है। नाराजगी दूर करने के लिए ठोस निर्णय लेेने की आवश्यकता है।

तो मत प्रतिशत बढ़ सकता है : राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश व तेलंगाना में कांग्रेस का मत प्रतिशत 40 प्रतिशत रहा है। महाराष्ट्र में सामाजिक स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया, तो मत प्रतिशत बढ़ सकता है।

निवेदन देने वालों में प्रकाश मुगदिया पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस, आरएम खान नायडू नागपुर, मजीद कुरैशी बुलढाणा, अजहर इकबाल अकोला, इकराम हुसैन वर्धा, शादाब खान नागपुर, प्रकाश मक्रमपुरे अमरावती, जलज शर्मा भंडारा व संजय कडू नागपुर शामिल हैं।


Created On :   9 Jan 2024 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story