पर्दाफाश: पैसे के लालच में दो छात्राएं देह व्यापार के दलदल में उतरीं,एक दलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा

पैसे के लालच में दो छात्राएं देह व्यापार के दलदल में उतरीं,एक दलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • अंबाझरी में ड्रीम सैलून एंड फैमिली स्पा पर छापा
  • प्रतिमाह देता था 12 हजार रुपए वेतन
  • संचालक व नौकर फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पैसे की जरूरत के चलते दो छात्राएं देह व्यापार की दलदल में कूद गईं। इनके साथ पकड़ी गई विवाहित महिला भी आर्थिक तंगी के चलते देह व्यापार करने लगी थी। अंबाझरी इलाके में ड्रीम सैलून एंड फैमिली स्पा की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर दो छात्राओं और एक विवाहित महिला को देह व्यापार की दलदल से मुक्त कराया।

एक महिला को भी मुक्त कराया : यह कार्रवाई तिलक नगर रोड अंबाझरी स्थित ठाकुर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर की गई। पुलिस ने आरोपी निर्भय चंद्रमणी बलबीर (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैलून मालिक यश किशोर कटरे (22) आैर रवि शाहू (35) फरार हो गए हैं। दोनों छात्राओं और महिला को प्रतिमाह वेतन के रूप में करीब 12 हजार रुपए देते थे। इस देह व्यापार अड्डे के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते की पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर ने बुधवार की रात में नकली ग्राहक भेजकर कार्रवाई की। आरोपियों से करीब 94 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। दस्ते की महिला पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर, हवलदार लक्ष्मण चौरे, सचिन बढीये, नायब सिपाही शेषराव राऊत, सिपाही अश्विन मांगे, समीर शेख, कुणाल मसराम, कमलेश व पूनम शेंडे ने कार्रवाई की।

महाठग मीरा फडणीस 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, संघ के सदस्यों से करोड़ों की ठगी का मामला

भाजपा व संघ की करीबी बताकर कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाली यवतमाल जेल से गिरफ्तार कर नागपुर लाई गई महाठग मीरा फडणीस को गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मीरा फडणीस पर भारत सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से प्राप्त ठेके में पैसे निवेश करने पर दोगुना फायदा होने का लालच देकर कई लोगों को करोड़ों की चपत लगाने का आरोप है। 16 मार्च तक पुलिस करेगी पूछताछ पुलिस के अनुसार मीरा फडणीस को इसके पहले यवतमाल पुलिस ने धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तार किया था। इस दौरान नागपुर पुलिस ने उसके खिलाफ दाखिल मामले में आरोपी बनाने में आनाकानी का प्रयास किया और उसकी गिरफ्तारी को टाला था।

आरोपी मीरा का एक कद्दावर नेता के साथ पारिवारिक संबंध है। इसके साथ ही वह संघ कार्यकर्ता के रूप में कई वर्ष से राज्य में घूमती थी। चर्चा है कि, उसने अपनी इसी पहचान का फायदा उठाकर गैरकानूनी ढंग से निष्ठावान संघ सदस्यों का विश्वास हासिल कर उनसे धोखाधड़ी की। आरोपी फडणीस के साथी अनिरुद्ध होशिंग व आरिफ खान को नागपुर पुलिस के अलावा यवतमाल पुलिस ने इससे पहले गिरफ्तार कर चुकी है। यह दोनों आरोपी सेंट्रल जेल नागपुर में बंद हैं। गिरफ्तार आरोपी मीरा फडणीस को गुरुवार को नागपुर पुलिस ने न्यायालय पेश किया गया। उसे 16 मार्च तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है।

Created On :   15 March 2024 8:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story