दांवपेंच: जिला परिषद में कांग्रेस का संख्या बल कम होने का बढ़ा खतरा , लटक रही तलवार

जिला परिषद में कांग्रेस का संख्या बल कम होने का बढ़ा खतरा , लटक रही तलवार
  • पूर्व जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे का जाति प्रमाणपत्र रद्द होने से बढ़ा खतरा
  • मनोहर कुंभारे के दल बदलने से लगा है दूसरा झटका
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिप में हैं 8 सदस्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव के मुहाने कांग्रेस को दो बड़े झटके लगने से जिला परिषद में संख्याबल पर भी असर पड़ेगा। कामठी लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी पूर्व जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे का जाति प्रमाणपत्र रद्द होने से जिला परिषद सदस्यता भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। दूसरा झटका पूर्व उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे के दल बदल से लगा है। उनकी पत्नी जिप सदस्य हैं। कुंभारे के भाजपा में चले जाने से उनकी पत्नी जिप में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चली जाने पर जिप में कांग्रेस के दो सदस्य कम हो जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य नाना कंभाले ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर पदाधिकारी चुनाव में पार्टी से बगावत की थी। एक महिला सदस्य भी उनके साथ बगावत पर उतरी थी।

4 सदस्यों का संख्याबल घटेगा : जिला परिषद में कांग्रेस का बहुमत है। अकेले कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित सदस्य संख्या 32 है। दो बागी सदस्य, कुंभारे की पत्नी पार्टी छोड़ जाने तथा रश्मि बर्वे की सदस्यता रद्द होने पर जिला परिषद में कांग्रेस का संख्याबल 4 से घटकर 28 पर सिमट जाएगा। जिप की सदस्य संख्या 58 है। एक भाजपा सदस्य का निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत घोषित होने पर सदस्यता रद्द कर दी गई। 1 सदस्य कम हो जाने से जिप की सदस्य संख्या 57 रह गई। बहुमत के लिए 29 सदस्यों की आवश्यकता है। कांग्रेस के पास 28 सदस्य रह जाने से बहुमत के लिए 1 सदस्य कम है। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस सत्ता में सहभागी रहने से सत्ता को खतरा नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिप में 8 सदस्य हैं।

सत्ता काबिज की तब था 44 संख्याबल : जिला परिषद में महाविकास आघाड़ी ने 44 सदस्य संख्याबल के दम पर सत्ता काबिज की थी। कांग्रेस के 32, राष्ट्रवादी कांग्रेस 8, शिवसेना, शेकाप, गोंगपा और निर्दलीय प्रत्येकी एक सदस्य महाविकास आघाड़ी के साथ थे।

शिवसेना, शेकापा ने छोड़ा साथ : राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद जिप में शिवसेना सदस्य संजय झाड़े शिंदे गुट की शिवसेना में चले जाने पर जिप की सत्ता से अलग हो गए। शेतकरी कामगार पार्टी के समीर उमप हाल ही में भाजपा में चले गए।

Created On :   30 March 2024 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story