Nagpur News: संस्था में पद और नौकरी दिलाने के नाम पर लगा दिया सवा करोड़ रुपए का चूना

संस्था में पद और नौकरी दिलाने के नाम पर लगा दिया सवा करोड़ रुपए का चूना
  • दंपति समेत परिवार के पांच सदस्यां के खिलाफ प्रकरण दर्ज
  • नौकरी दिलाने के नाम पर लगा चूना

Nagpur News. परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने दंपति और उनके रिश्तेदारों को शिक्षा संस्था में पद और नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ऐंंठी है। हुड़केश्वर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी नीलकंठ दशरथ दहीकर की उम्र 60 साल, सवीता नीलंकठ दहीकर की उम्र 52 वर्ष, अंशु नीलकंठ दहीकर की उम्र 30 वर्ष, राहुल धनोजी दहीकर की उम्र 35 वर्ष और गुलाब धोंडबा दहीकर की उम्र 45 वर्ष है। सभी गडचिरोली के देसाइगंज निवासी है,जबकी पीड़िता भारती संजय हरकंडे उम्र 50 वर्ष न्यू.अमर नगर निवासी है

वर्ष 2011 से 2024 के दरमियान मामला हुआ था। आरोपी और पीड़िता रिश्तेदार है। आरोपियों की देसाइगंज में ही शांतिवन अपंग निराधार आदिवासी विकास शिक्षन संस्था है। इस संस्था में आरोपियों ने पीड़िता को अध्यक्ष पद दिलाने का झांसा देकर उससे 48 लाख रुपए लिए। उसके पति को उपाध्यक्ष पद दिलाने के बदले में 15 लाख रुपए लिए तथा उसके बहन के पति को संस्था में नौकरी लगा देेने के नाम पर 45 लाख रुपए लिए है, अन्य रिश्तेदरों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसे कुल 1 करोड 28 लाख रुपए लिए है। लाखों रुपए देने के बाद भी पीड़ितों को ना ही नौकरी मिली और ना ही संस्था में किसी भी तरह का पद दिया गया है। घटित वाकये से उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

रकम वापस मांगने पर विवाद और आरोप-प्रत्यारोप शुरु हो गए। इस बीच पीड़िता को 48 लाख रुपए का चेक आरोपियों ने दिया था जो की बाउंस हो गया है। मामला थाने पहुंचा। राजनितीक दबाव से आरोपियों ने प्रकरण को दबाने की हर संभव कोशिश की है। इस बीच मामले में आला अधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप करने से गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Created On :   4 July 2025 6:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story