ग्रहण: कल कंकणाकृति सूर्य ग्रहण, 28 को चंद्र ग्रहण

कल कंकणाकृति सूर्य ग्रहण, 28 को चंद्र ग्रहण
इस साल का यह आखिरी ग्रहण होगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । अंतरिक्ष में विविध खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं। उन घटनाओं में चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता होती है। अक्टूबर महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दो खगोलीय घटनाओं का योग है। 14 अक्टूबर को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि उसे भारतीय नहीं देख पाएंगे। 28 अक्टूबर को खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। उसे महाराष्ट्र समेत भारत के विविध राज्यों में देखा जा सकेगा। इस वर्ष का यह आखिरी ग्रहण होगा।

मध्य रात्रि 1.05 बजे होगी शुरुआत : खगोलशास्त्र अभ्यासक प्रा. सुरेश चोपने ने बताया कि चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। मध्य रात्रि 1.05 बजे ग्रहण की शुरुआत होगी। 2.22 बजे तक चंद्र ग्रहण चलेगा। इस दरमियान चंद्र का 10 फीसदी हिस्सा परछाया से ढंक जाएगा। यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में चंद्रग्रहण का नजारा दिखाई देगा।

भारत में नहीं दिखेगा : चापने के अनुसार 14 अक्टूबर को होने जा रहे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण का नजारा भारत में नहीं देखाई देगा। उत्तर-मध्य और दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको, कोलंबिया, ब्राजील देशों में कुछ जगह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार सुबह 8.33 को शुरुआत होकर दोपहर 2.26 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। इसी वर्ष 20 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था। 14 अक्टूबर को लगने वाला इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण रहेगा।

Created On :   13 Oct 2023 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story