अव्वल: काटोल पंचायत समिति राज्य में द्वितीय, विभाग में प्रथम -पुरस्कार वितरण कल

काटोल पंचायत समिति राज्य में द्वितीय, विभाग में प्रथम -पुरस्कार वितरण कल
  • वनामती में पुरस्कार वितरण कल
  • भंडारा पंस को 26 लाख नकद पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. यशवंत पंचायतराज अभियान साल 2022-23 का राज्य स्तरीय द्वितीय और विभाग में प्रथम पुरस्कार काटोल पंचायत समिति को घोषित किया गया है। विभाग में कामठी पंचायत समिति को द्वितीय पुरस्कार मिला है। साल 2020-21 भंडारा पंचायत समिति को विभाग स्तर का प्रथम और राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार घोषित किया गया। विजेता पंचायत समितियों को 5 फरवरी को वनामती सभागृह में विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी के हाथों पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

प्रशासकीय प्रबंधन व विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य के ग्राम विकास विभाग की ओर से यशवंत पंचायतराज पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। साल 2005-06 से स्व. यशवंतराव चव्हाण के जन्मदिन का औचित्य साधकर पुरस्कार की शुरुआत की गई।

काटोल पंस को 28 लाख नकद

काटोल पंचायत समिति को राज्य स्तर का द्वितीय पुरस्कार 17 लाख रुपए और विभाग स्तर का प्रथम पुरस्कार 11 लाख रुपए कुल मिलाकर 28 लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विभाग में द्वितीय स्थान पर रही कामठी पंचायत समिति को 8 लाख रुपए तथा तृतीय स्थान पर रही चंद्रपुर पंचायत समिति और गड़चिरोली जिले की कुरखेड़ा पंचायत समिति को संयुक्त 3 लाख नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

भंडारा पंस को 26 लाख नकद पुरस्कार

साल 2020-2021 का भंडार पंचायत समिति को विभाग स्तरीय प्रथम पुरस्कार 11 लाख और राज्य स्तरीय तृतीय पुरस्कार 15 लाख रुपए कुल मिलाकर 26 लाख नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चंद्रपुर जिले की पोंभुर्णा पंचायत समिति को विभाग स्तर का द्वितीय पुरस्कार 8 लाख और कामठी पंचायत समिति को तृतीय पुरस्कार 6 लाख नकद दिए जाएंगे।

Created On :   4 Feb 2024 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story