विवाद: हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद

हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद
  • उधार के पैसों के चलते हुआ विवाद
  • दो भाइयों ने पिता के साथ मिलकर की हत्या
  • एक युवक को उतारा था मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, नागपुर| उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों ने पिता के साथ मिलकर एक युवक की हत्या की थी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोनों भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई। तालुका मौदा, धानला गांव के रहने वाले चंद्रशेखर वासुदेव मुंदेकर (43), मंगेश वासुदेव मुंदेकर (35) यह दोषी करार दिये आरोपियों और अंबर पांडुरंग तांबूलकर (28) हत्या हुए युवक का नाम है। 30 अक्टूबर 2021 को धानला परिसर में यह घटना हुई। आरोपी कोजागिरी मंडल चलाते थे। हर साल चंदे से बचे हुए पैसों में से जरूरतमंद लोगों को ब्याज पर पैसा देते थे। अंबर ने भी उनकी तरफ से ब्याज पर पैसा लिया था। लेकिन वो पैसा वापस ना करने की वजह से हुए विवाद में आरोपी दोनो भाई, पिता इन तींनों ने मिलकर अंबर को मारा था। इस हाथापाई में अंबर गंभीर जख्मी हुआ। उसके दोस्त ने उसे धानला के प्राथमिक अस्पताल में भरती किया।

मौत होने के पहले मौदा पुलिस ने अंबर का बयान लिया था। मामले पर जिला व सत्र न्यायालय में हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने 13 गवाहों से पूछताछ की गई। कोर्ट ने मौत के पहले पुलिसद्वारा अंबर का लिया गया बयान और उसके दोस्त की गवाही के आधार पर दोनों भाईयों का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। राज्य सरकार की ओर से सहायक सरकारी वकील वर्षा सायखेडकर, एड. निकीता भडांगे व आरोपी की ओर से चंद्रशेखर जलतारे ने पक्ष रखा। तत्कालिन पुलिस निरीक्षक ने हेमंतकुमार खराबे ने मामले की जांच की थी।

आरोपी पिता की मौत

युवक की हत्या के मामले में चंद्रशेखर, मंगेश के साथ पिता वासुदेव मुंदेकर पर पुलिस ने अापराधिक मामला दर्ज किया गया था। लेकिन कोर्ट के फैसले के पहले ही आरोपी वासुदेव मुंदेकर की मौत हो गई। इसलिए उसका नाम हटा दिया था।

Created On :   19 Oct 2023 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story