मुद्दा: किसानों के मुद्दे पर विधायक नहीं रखते स्वतंत्र विचार

किसानों के मुद्दे पर विधायक नहीं रखते स्वतंत्र विचार
बच्चू कडू ने कहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकार के घटक दल प्रहार के विधायक बच्चू कडू ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर विचार रखे, लेकिन किसान के मुद्दे पर पार्टी लाइन से बंधे रहे। किसानों के मुद्दे पर विधायक स्वतंत्र विचार नहीं रखते। विधान भवन परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के लिए जितना बजट खर्च करती है, उसका आधा बजट भी किसानों पर खर्च नहीं करती, जबकि राज्य में किसानों की संख्या करोड़ों में है। किसानों के मुद्दे पर जो विधायक स्वतंत्र राय नहीं रखते है, उन्हें किसानों ने धोबी पछाड़ लगाना चाहिए। सरकार ने किसानों को मदद करते समय कोई ऐतिहासिक निर्णय नहीं लिया है। बेमौसम बारिश से फसलें खराब होने पर जो मदद मिली है, वह ऐतिहासिक नहीं है। बुआई से कटाई तक सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। आतंकवाद के लिए किसी धर्म विशेष को जिम्मेदार ठहराना गलत है।


Created On :   20 Dec 2023 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story