Nagpur News: मौसम के 3 रंग - सुबह कोहरा, दोपहर में कड़ी धूप और शाम को बादलों का जमावड़ा

मौसम के 3 रंग - सुबह कोहरा, दोपहर में कड़ी धूप और शाम को बादलों का जमावड़ा
  • हवा की गति बेहद धीमी
  • रविवार दिनभर आसमान में छाई बदली रही
  • शनिवार को बादल छंटते ही तापमान में जबर्दस्त इजाफा हुआ था

Nagpur News. रविवार दिनभर आसमान में छाई बदली रही। इसके पहले शनिवार को बादल छंटते ही तापमान में जबर्दस्त इजाफा हुआ था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने से दिन भर उमस की परेशानी बनी रही। अधिकतम तापमान औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा की गति बेहद धीमी

मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग दिशा से आ रही हवा की गति बेहद धीमी है। बारिश का कोई सिस्टम नहीं होने से बादल छंट गए और धूप खिली। धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ। तापमान औसत से अधिक होने से उमस व गर्मी का एहसास होता रहा। दोपहर 3 बजे के बाद हल्के बादल छाए रहे, लेकिन कुछ समय बाद वह भी छंट गए। जिले में मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। स्थानीय स्तर पर मौसम में होने वाले परिवर्तन के कारण बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान औसत से नीचे आने की संभावना नहीं है। रविवार को बदली का मौसम रहा है।

Created On :   20 July 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story