Nagpur News: 5 वर्ष में 53 सहकारी बैंकों का लाइसेंस रद्द , लगातार फ्रॉड आते रहे सामने

5 वर्ष में 53 सहकारी बैंकों का लाइसेंस रद्द , लगातार फ्रॉड आते रहे सामने
  • आरबीआई ने सूचना का अधिकार के तहत दी जानकारी
  • रकम का आंकड़ा देने में जताई असमर्थता

Nagpur News पिछले 5 वर्ष में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश भर में 53 सहकारी बैंकों के लाइसेंस रद्द किए। इनमें 2021 में 8, 2022 में 12, 2023 में 17, 2024 में 11 और 2025 में अब तक 5 सहकारी संस्थाओं का समावेश है। यह जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर द्वारा सूचना का अधिकार कानून के तहत मांगी गई।

यह जानकारी मांगी थी : आरबीआई के अंतर्गत कितनी सहकारी बैंक, नेशनलाइज्ड बैंक, विदेशी बैंक और निजी बैंक आते हैं, जिसके जवाब में आरबीआई ने बताया कि इसकी जानकारी आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आरबीआई के अधीन आनेवाली विविध बैंकों में कितने साइबर क्राइम हुए और इसमें कितनी रकम फंसी है। जवाब ने आरबीआई ने कहा कि यह जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं है।

फ्राड्स व साइबर क्राइम किन शाखाओं में हुए और पिछले 5 वर्ष में कितने करोड़ के डूबित कर्ज को राइट ऑफ किया गया, इसकी जानकारी भी देने में बैंक ने असमर्थता जताई।

पिछले 5 वर्ष में कितने बैंक कर्मचारियों ने फ्रॉड किया और कितने का किया। जवाब में आरबीआई ने कहा कि पिछले 5 साल की जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं है, लेकिन 2024-25 के दौरान कर्मचारियों के सहयोग से धोखाधड़ी के 644.95 करोड़ रुपए के कुल 3148 मामले प्रकाश में अाए। यह मामले बैंकों ने आरबीआई को रिपोर्ट किए थे।

पिछले 5 साल में कोई भी बैंक नोट या सिक्का बंद नहीं किया : एक सवाल के जवाब में आरबीआई ने कहा कि पिछले 5 साल में बैंक ने कोई भी बैंकनोट या सिक्का बंद नहीं किया है। 19 मई 2023 को 2000 रुपए के बैंक

नोट को चलनबाह्य किया गया था, जबकि वे वैद्य मुद्रा बनी रही थी। उसी प्रकार 30 सितंबर 2023 को 2000 रुपए के बैंकनोट काे संचलन से वापस लेने के आदेश की समीक्षा की गई थी।

2024-25 में विविध बैंकों में 36361 करोड़ के फाॅड हुए। आरबीआई ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान देश की विविध व्यावसायिक व एआईएफआई बैंकों द्वारा 36361 करोड़ रुपए के 179269 फ्रॉड होने की सूचना दी है। इनमें सबसे ज्यादा फ्रॉड 39822 फ्रॉड एचडीएफसी बैंक में हुए हैं, इसमें बैंक के 715.96 करोड़ रुपए फंसे हैं। सबसे ज्यादा 7700.40 रुपए के 13836 फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दर्ज किए गए।


Created On :   18 July 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story