Nagpur News: सावन में मराठी कविताओं और गीतों की होगी बरसात, सजेगी महफिल - झूमेंगे दर्शक

सावन में मराठी कविताओं और गीतों की होगी बरसात, सजेगी महफिल - झूमेंगे दर्शक
  • मराठी कवियों की कालजयी रचनाओं की विशेष प्रस्तुति
  • काव्य व संगीत का भावपूर्ण अंदाज सांज पावसाची
  • सुरमयी वर्षा गीतों की बरसेगी बूंदे

Nagpur News. सावन महीने की सुरमयी शाम को काव्य और संगीत से सराबोर करने एक विशेष कार्यक्रम ‘सांज पावसाची’ का आयोजन किया गया है। विदर्भ साहित्य संघ द्वारा इस भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई को शाम 6 बजे किया गया है। कार्यक्रम संघ के अमेय दालन, सिविल लाइन्स, नागपुर में होगा।वर्षा ऋतु पर केंद्रित यह सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध मराठी कवियों की कालजयी रचनाओं के वाचन से सजी होगी। इनमें बा. भ. बोरकर, शंकर वैद्य, शांता शेलके, सुरेश भट, ग्रेस, ना. धो. महानोर, सौमित्र, अरुण म्हात्रे, नलेश पाटील, विठ्ठल वाघ, शिवा राऊत, तीर्थराज कापगते और सुनील शिनखेडे जैसे ख्यातनाम साहित्यकारों की वर्षा विषयक कविताएं शामिल होंगी। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी विनय मोडक, ग्रंथ सहवास के ग्रंथालय संचालक प्रा. विवेक अलोणी, निवेदिका वृषाली देशपांडे द्वारा कविताओं का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम की संकल्पना प्रा. अलोणी की है।

सुरमयी वर्षा गीतों की बरसेगी बूंदे

इसी कार्यक्रम में सुरमयी वर्षा गीतों की बूंदे भी बरसरेगी। गायिका डॉ. मंजिरी वैद्य अय्यर, भाग्यश्री टिकले और राजेश खींची गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ संगत करनेवाले कलाकारों में गोविंद गडीकर, अरविंद उपाध्ये, मोरेश्वर दहासहस्त्र और विक्रम जोशी होंगे। अतिथी के रुप में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहायक निदेशक दीपक कुलकर्णी, विदर्भ साहित्य संघ के अध्यक्ष प्रदीप दाते, और महासचिव विलास मानेकर उपस्थित रहेंगे। संगीत, साहित्य प्रेमियों से इस सुरमयी शाम को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।


यह भी पढ़े -नागपुर के कावरापेठ-शांति नगर उड़ानपुल के डिजाइन में फिर होगा बदलाव

20 को ‘साहित्य मंथन' का विमोचन

विदर्भ साहित्य संघ और साहित्य प्रसार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में लेखक व शोधकर्ता डॉ. राजेंद्र डोलके द्वारा लिखित पुस्तक ‘साहित्य मंथन' का विमोचन समारोह आयोजित किया गया है। रविवार 20 जुलाई को सुबह 10.30 बजे विदर्भ साहित्य संघ के अमेय दालन में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में विदर्भ साहित्य संघ के ट्रस्टी और पूर्व न्यायमूर्ति विकास सिरपूरकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रदीप दाते करेंगे।

Created On :   17 July 2025 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story