- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 6 महीने में ट्रैफिक मित्र पर...
Nagpur News: 6 महीने में ट्रैफिक मित्र पर सैकड़ों शिकायतें , दूर करने के हो रहे प्रयास

- बेतरतीब ट्रैफिक की समस्याओं से शहरवासी जूझ रहे
- कई बार लग जाता है जाम
Nagpur News ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए ‘ट्रैफिक मित्र’ कारगर साबित हो रहा है। छह महीने के भीतर शहरवासियों ने सैकड़ों समस्याओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई है। विभाग ने तत्परता से इन्हें सुलझाया भी है, कुछ मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
जाम आम, जूझ रहे लोग : बेतरतीब ट्रैफिक की समस्याओं से शहरवासी जूझ रहे हैं। शहर के कुछ चौराहों और मार्ग पर हमेशा जाम लगा रहता है, हालांकि कुछ जगहों पर यह समस्या निर्माण कार्यों की वजह से भी है। इसके अलावा निजी ट्रैवल्स और ऑटो रिक्शा के कारण भी जाम लगने की स्थिति बनती है। बेतरतीब यातायात से जाम लगना तो आम है। इससे निजात पाने के लिए ट्रैफिक विभाग के तत्कालीन उपायुक्त अर्चित चांडक ने फरवरी 2025 से ‘ट्रैफिक मित्र’ नाम से वाट्सएप नंबर जारी किया है। इस पर शहरवासी ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं की फोटो निकालकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
साथ दे रहे दक्ष नागरिक : प्राप्त आकड़ों से पता चलता है कि विभाग को प्रति माह औसतन 170 शिकायतें ‘ट्रैफिक मित्र’ वाट्सएप नंबर 8976897698 पर मिली है। विभाग के उपायुक्त लोहित मतानी और सहायक उपायुक्त माधुरी बाविसकर ने बताया कि ‘ट्रैफिक मित्र’ को शहरवासियांे को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। दक्ष नागरिक शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। तत्काल समस्याओं का संज्ञान लिया जा रहा है।
शिकायतों की संख्या
1023 शिकायतें ‘ट्रैफिक िमत्र’ पर छह महीने में दर्ज हुई है।
135 कार से जुड़ीं शिकायतों में से 134 हल की जा चुकी है।
19 ऑटो रिक्शा की िशकायतों में से सभी को सुलझाया गया।
20 निजी ट्रैवल्स की शिकायतों में से 17 का निपटारा हुआ है।
13 िशकायतें ट्रकों की िमली थी। इसमें से 12 पर कार्रवाई हुई है।
836 शिकायतें अन्य वाहनों की हैं, िजसमें से 704 सुलझाए गए।
886 कुल प्रकरणों में अभी तक विभाग ने ठोस कार्रवाई की है।
Created On :   16 July 2025 12:42 PM IST