- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बर्थ डे पार्टी और क्रिकेट के विवाद...
Nagpur News: बर्थ डे पार्टी और क्रिकेट के विवाद में हत्या का प्रयास, दो स्थानों पर सामने आए मामले

- दो स्थानों पर हत्या के प्रयास के मामले
- कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना
Nagpur News. दो स्थानों पर हत्या के प्रयास के मामले सामने आए हैं। बर्थ डे पार्टी के दौरान मामूली विवाद के चलते जहां समता नगर में हत्या का प्रयास किया गया, वहीं जयदुर्गा नगर भांडेवाड़ी में मध्यस्था करने वाले युवक पर जान लेवा हमला किया गया है। इन मामलों में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। कपिल नगर व पारड़ी थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
समता नगर निवासी अभिषेक उर्फ मोंटू इंद्रजीत बोपचे 28 वर्ष का बर्ड डे होने से सोमवार की रात अपने चुनिंदा मित्रों के साथ घर के छत्त पर बर्थ डे पार्टी मना रहा था। उस दौरान बस्ती में रहने वाला कुख्यात बदमाश दरवेश सिंह कपुर 30 वर्ष छत पर आया और उसकी मां से बात करने की इच्छा व्यक्त की। जिससे अभिषेक ने उसे कहा कि वह उसकी मां से बात कर सकता। नीचे आकर उसने उसकी मां से कहा कि अब वह उनके घर नहीं आएंगा और उनसे बात भी नहीं करेंगा। दरअसल आरोपी बर्थ पार्टी में नहीं बुलाने से नाराज था। इस बीच दरवेश का शोर शराबा सुनकर अभिषेक नीचे आया, तो दरवेश ने जेब से चाकू निकाला और अभिषेक के गले पर वार किया। प्रकरण में उसे जान से मारने का प्रयास किया है। उसका गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में इलाज जारी है। घटित प्रकरण से दरवेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ हत्या सहित गंभीर मामले पूर्व के दर्ज है।
दूसरा वाकया कपिल नगर थाना क्षेत्र के जयदुर्गा नगर भांडेवाड़ी में हुआ है। अभिजीत धर्मपाल मेश्राम 24 वर्ष का क्रिकेट खेलते वक्त रमन रामलाल मरई 24 वर्ष नागेश्वर नगर निवासी से विवाद हुआ था। यह बात करीब पंद्रह दिन पहले की है। संभवत उस बात का बदला लेने के लिए आरोपी रमन,चंदन रमेश भोई 28 वर्ष सन्नी उर्फ काेमल आनंदसिंह 33 वर्ष ने अभिजीत के मित्र अंकलेश से विवाद किया। मित्र के साथ आरोपियों को लड़ता देखकर अभिजीत ने मध्यस्थता करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे ही जान से मारने का प्रयास किया है। दोनों स्थानों पर घटित प्रकरणों से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। इस बीच संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामलों की जांच जारी है।
Created On :   22 July 2025 8:15 PM IST