Nagpur News: बरसों से थे कैद, अब खुले आसमान तले लेंगे सांस, सेंट्रल जेल से 18 कैदियों की रिहाई का आदेश

बरसों से थे कैद, अब खुले आसमान तले लेंगे सांस, सेंट्रल जेल से 18 कैदियों की रिहाई का आदेश
  • पहले चरण में 14 कैदियों की रिहाई
  • सभी की जमानत राशि का भुगतान किया गया

Nagpur News नागपुर जिला मध्यवर्ती कारागृह में बरसों से कैद 18 कैदियों को अब खुली हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) प्यारे खान की पहल पर इन सभी कैदियों की जमानत राशि अदा कर उनकी रिहाई की गई है। इनमें पहले चरण में 14 कैदियों की रिहा करने का आदेश गुरुवार को जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ। शेष 4 कैदियों को भी जल्द रिहा किया जाएगा।

जमानत के पैसे नहीं थे, प्यारे खान ने की मदद : सेंट्रल जेल के दौरे में प्यारे खान को जानकारी मिली थी कि, अनेक कैदियों की जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे 2 से 50 हजार तक जमानत राशि भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक वैभव आगे और जिला न्यायिक अधिकारी ऋषिकेश ढाले को ऐसे कैदियों की पहचान करने का निर्देश दिया था, जिनमें जिनका आचरण जेल में अनुकरणीय रहा है। इसके बाद जेल प्रशासन और अधिवक्ताओं की मदद से ऐसे 18 कैदियों की सूची तैयार की गई।

सूची प्राप्त होते ही प्यारे खान ने इन सभी की जमानत राशि का भुगतान किया, जिससे उनकी रिहाई संभव हो सकी। रिहाई के बाद कैदियों को प्यारे खान ने हिदायत दी कि, वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। अपराध व्यक्ति और उसके पूरे परिवार को भी तबाह कर देता है।

Created On :   5 July 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story