Nagpur News: यात्रियों को अजनी स्टेशन की लगानी होगी दौड़, रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म 7 हुआ बंद

यात्रियों को अजनी स्टेशन की लगानी होगी दौड़, रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म 7 हुआ बंद
  • 52 दिनों के लिए शुरू हुआ विकास कार्य
  • अजनी स्टेशन पर शिफ्ट की ट्रेनें , बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Nagpur News नागपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए चल रहे विकास कार्यों के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 7 को शुक्रवार सुबह से 52 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस कारण इस प्लेटफॉर्म से चलने वाली और यहां रुकने वाली सभी ट्रेनों को अजनी रेलवे स्टेशन शिफ्ट किया गया है। इससे यात्रियों को सुबह से ही भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ऑटो और अन्य वाहनों से अजनी स्टेशन तक दौड़ लगानी पड़ रही है। बता दें कि इससे पहले अजनी स्टेशन को भी विकास कार्यों के लिए 90 दिनों तक बंद किया गया था। अब नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म को एक-एक कर बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भविष्य में यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा, लेकिन वर्तमान में इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल का यह स्टेशन एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां 8 प्लेटफॉर्म हैं और प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। यहां रोजाना 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। लेकिन, यात्रियों और ट्रेनों की संख्या के हिसाब से सुविधाएं अपर्याप्त थीं। इसलिए स्टेशन को रीडेवलप किया जा रहा है। विकास कार्यों के तहत पूर्वी द्वार पर एक नई इमारत का निर्माण हो रहा है। साथ ही, प्लेटफॉम के उपर कॉनकोर्स बनाने का काम शुरू हुआ है।

4 जुलाई से प्लेटफॉर्म 6 और 7 पर यह कार्य शुरू किया गया है। लेकिन, महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में समस्या आ रही है, क्योंकि नागपुर स्टेशन पर वैकल्पिक व्यवस्था की कमी है। ट्रेनों की अधिक संख्या के कारण रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों को अजनी स्टेशन पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। अब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अजनी स्टेशन से चलेंगी और वहीं समाप्त होंगी। इससे नागपुर स्टेशन के आसपास रहने वाले यात्रियों को अजनी तक ऑटो या अन्य साधनों से जाने के लिए अतिरिक्त खर्च और समय देना पड़ रहा है। रेल प्रशासन का कहना है कि यह अस्थाई असुविधा यात्रियों की सुविधा के लिए भविष्य में बेहतर परिणाम देगी, लेकिन अभी यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए प्रशासन से बेहतर प्रबंधन की मांग उठ रही है।

यह गाड़ियां चलेगी अजनी से :

गाड़ी संख्या 22137 नागपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस – प्रस्थान: 08:29 बजे (बुध, शनि, रवि)

गाड़ी संख्या 11403 नागपुर–कोल्हापुर एक्सप्रेस – प्रस्थान: 15:28 बजे (मंगल, शनि)

गाड़ी संख्या 22142 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस – प्रस्थान: 15:25 बजे (शुक्रवार)

अजनी में होगी खत्म ::

गाड़ी संख्या 22138 अहमदाबाद–नागपुर एक्सप्रेस – आगमन: 10:15 बजे (सोम, मंगल, शुक्र)

गाड़ी संख्या 22141 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस – आगमन: 12:47 बजे (शुक्रवार)


Created On :   4 July 2025 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story