- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बैंक में घुसकर मनसे ने कर्मचारियों...
Nagpur News: बैंक में घुसकर मनसे ने कर्मचारियों से की मारपीट, हिरासत में 12 कार्यकर्ता

- पुलिस ने सूचना पत्र देकर छोड़ा
- बैंक में घुसकर मनसे ने कर्मचारियों से की मारपीट
Nagpur News. सदर स्थित यस बैंक में मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने एक किसान के साथ ज्यादती किए जाने के मामले को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सदर पुलिस ने मनसे के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें सूचना पत्र देकर छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि मनसे नगर अध्यक्ष चंदू लाडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक में घुसकर बैंक की कथित धोखाधड़ी, गैर-जिम्मेदाराना नीतियों और ग्राहकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ तीव्र मोर्चा आंदोलन शुरू किया। इस दौरान बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक में बैठे कॉलिंग एजेंट्स की फोटो खींची और एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मनसे कार्यकर्ता बैंक कर्मचारियों से बहस करते हुए मारपीट कर रहे हैं।
मनसे का आरोप है कि यस बैंक नागपुर शाखा में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। फिक्स्ड डिपॉजिट, लोन और अन्य योजनाओं के नाम पर लोगों को गुमराह कर पैसे वसूले जा रहे हैं। मनसे ने चेतावनी दी है कि अगर बैंक प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से समाधान नहीं किया, तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि यस बैंक और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं और क्या पीड़ित कर्मचारियों को न्याय मिल पाता है या नहीं।
Created On :   5 Aug 2025 10:05 PM IST