Nagpur News: डेहनकर, अग्रवाल सहित 32 बागी कार्यकर्ता भाजपा से हुए निलंबित

डेहनकर, अग्रवाल सहित 32 बागी कार्यकर्ता भाजपा से हुए निलंबित
  • इनमें अनेक कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं
  • तो कुछ ने अन्य दलों की मदद की है

Nagpur News मनपा चुनाव में संगठनात्मक अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी कार्य किए जाने के मामले में भाजपा ने 32 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं में कुछ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को मदद की है।

पार्टी विरोधी काम मंजूर नहीं : भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा है कि भाजपा के संगठनात्मक अनुशासन आवश्यक है। चुनाव के समय पार्टी का आदेश अंतिम रहता है। अधिकृत उम्मीदवार के समर्थन में काम नहीं करनेवाले या पार्टी के विरोध में काम करनेवालों को संगठन में स्थान नहीं है।

इन पर गिरी गाज : निलंबित कार्यकर्ताओं में पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर के पति विनायक डेहनकर व वरिष्ठ नगरसेवक रहे सुनील अग्रवाल का समावेश है। प्रभाग 1 में सुनीता महल्ले, प्रभाग 2- देशराज वासनिक, प्रभाग 3-नसीमा बानो, प्रभाग 4-सचिन खोब्रागडे, सुरेश टेंभरे, प्रभाग 5- महेंद्र गुप्ता, पुष्पा किरपाने, प्रभाग 9 -रुणाल चौहान, प्रभाग 14- सुनील अग्रवाल, प्रभाग 17 विनायक डेहनकर, प्रभाग 18 -धीरज चव्हाण, अक्षय ठवकर, प्रभाग 19, प्रकाश घाटे, पापा यादव, प्रभाग 20 विशाल लारोकर, प्रभाग 21 शुभम मौंदेकर, सुलोचना कोवे, राकेश भनारकर, प्रभाग 22- रविशंकर कुंभारे, दशरथ मस्के, आशीष भुते, नंदिता भुते, प्रभाग 24- टेकचंद सोनबोईर, नंदू अहिर, रेणु गेंडरे, शुभम पडोले, राजू घोसे, प्रभाग 26-सुनील मानापुरे, प्रभाग 31 सोनाली घोडमारे, प्रभाग 32-दीपक चौधरी, प्रभाग 24-आसावरी कोठीवान, सुनील मानेकर का समावेश है।


Created On :   9 Jan 2026 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story