Nagpur News: गीत - संगीत की महफिल का आयोजन बड़ी जिम्मेदारी, कलाकारों को मिलता है मंच

गीत - संगीत की महफिल का आयोजन बड़ी जिम्मेदारी, कलाकारों को मिलता है मंच
  • पार्श्वगायक एम.ए. कादर की उपस्थिति में ‘स्वर सरिता’
  • संगीत सरिता और स्वर अलंकार परिवार का संयुक्त उपक्रम

Nagpur News संगीत दिलों को सुकून देता है। जीवन में गीत-संगीत हो तो जीवन सरल हो जाता है। गीत-संगीत से जुड़ा हर शख्स अपने आप में विशेष होता है। जो लोग संगीत महफिल का आयोजन करते हैं, वे बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे है। ऐसे आयोजनों से कलाकारों को मंच मिलता है। श्रोताआें को संगीत महफिल का लुफ्त उठाने का मौका मिलता है। इसलिए ऐसे सभी व्यक्ति धन्यवाद के पात्र हैं। ऐसा पार्श्वगायक एम. ए. कादर ने कहा। संगीत सरिता और स्वर अलंकार परिवार की ओर से पद्मश्री मोहम्मद रफी कल्चरल में स्वरसरिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नई पीढ़ी का हाथ थामकर आगे बढ़ाएं : कार्यक्रम का संयाेजन अरविंद कोसारकर ने किया था। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रुप में पार्श्वगायक एम.ए. कादर व गायिका जीनत कादर उपस्थित थी। विशेष अतिथि के रुप में उद्घोषक एम. ए. रज्जाक उपस्थित थे। गायिका जीनत कादर ने कहा कि कलाकारों को मंच उपलब्ध करा देना बड़ा काम है। पुरानी पीढ़ी ने नई पीढ़ी का हाथ थामकर उन्हें गीत-संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने में सह्योग करना चाहिए। उन्होंने आयोजन की सराहना की। उद्घोषक एम.ए. रज्जाक ने अपने लोकप्रिय अंदाज में आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां : कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री मो.रफी साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथि ममता बावनथडे की प्रस्तुति ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ से कार्यक्रम आगे बढ़ा। अन्य अतिथि कलाकार पल्लवी दाऊतखानी, मीनू चक्रबर्ती, सुभाष सोनकुसरे, पराग मोरोणे, विजय वानखेडे, जयंतीलाल शर्मा, राजेश महाजन, अविनाश लोखंडे, मनोज तिवारी, राजेश धकाते, जगदीश वाठ, सत्यजीत नायक आदि ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर सभी का मन मोहा। संचालन खुशाली क्षिरसागर ने किया। तकनीकी सह्योग विनोद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का व्यवस्थापन अजीज पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विशेष सह्योग अरुणोदय परिवार व इंद्रधनुष परिवार के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम में प्रमुखता से दिलीप पराते, सुभाष कापसे, विशाल गुप्ता, दिनेश बागड़ी, धनराज खाकरे, पंकज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी उपस्थित थे।

Created On :   25 July 2025 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story