Nagpur News: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
  • मनपा के प्रमुख इमारतों में आकर्षक रोशनाई
  • बचत समूह के माध्यम से तिरंगा वितरण किया जा रहा

Nagpur News महानगरपालिका के अमृत महोत्सव वर्ष और केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत महानगरपालिका से शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में 15 अगस्त तक शहर के विवेकानंद स्मारक, अंबाझरी, सक्करदरा उड़ान पुल, संविधान चौक, उद्यानों, फ्रीडम पार्क गार्डन, सुरेश भट सभागृह, मनपा मुख्यालय की इमारत, यशवंत स्टेडियम, मेट्रो, सिविल लाइन और विधान भवन समेत सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा प्रकाश योजना में रोशनाई और सजावट की जा रही है। इसके साथ ही घर- घर तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए मनपा के सभी जोन कार्यालय में बचत समूह के माध्यम से तिरंगा वितरण किया जा रहा है।

शिक्षा संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम : 10 अगस्त से शहर के विविध स्कूलों और महाविद्यालय, सांस्कृतिक सभागृह, नाट्यगृह में तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के तिरंगा गीत कार्यक्रमाें में गायन होगा। 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान में महानगरपालिका से फ्रीडम पार्क जीरो माईल में तिरंगा कैनवास पर नागरिकों को देशभक्ति पर घोष वाक्य लिखने का अवसर मिलेगा। 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान में सिविल लाइन के रामगिरी में तिरंगा मेराथॉन का आयोजन होगा। इस दिन ही तिरंगा ट्रिब्यूट कार्यक्रम अंतर्गत वसंतराव नाईक शासकीय समाज विज्ञान संस्था (मॉरीस कॉलेज) में स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानांे का स्मरण कर स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, वीर नारी और सेना के जवानों का सम्मान किया जाएगा।

उद्यानों में सेल्फी प्वाइंट : 12 से 15 अगस्त तक पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र के आंबेडकर उद्यान, मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र के चिटणीस पार्क, दक्षिण-पश्चिम नागपुर क्षेत्र के अजनी चौक, पश्चिम नागपुर क्षेत्र के फुटाला तालाब, दक्षिण नागपूर क्षेत्र के ज्ञानेश्वर उद्यान व उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के झूलेलाल पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनेगा। हर घर तिरंगा अभियाना अंतर्गत तिरंगा सेल्फी प्वाइंट में फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड कर नागरिक प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।


Created On :   9 Aug 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story