- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर से चंद्रपुर जा रही एसटी बस...
Nagpur News: नागपुर से चंद्रपुर जा रही एसटी बस का एक्सीडेंट , कंडक्टर की मौत, 6 यात्री घायल

- हायवे पर खड़े वाहन को पीछे से मारी टक्कर
- सामने का हिस्सा चकनाचूर
Nagpur News शुक्रवार की रात को नागपुर से चंद्रपुर जा रही एक एसटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ने हायवे पर खड़े एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे चालक को गंभीर चोट आई है, जबकि कंडक्टर की जगह पर ही मौत हो गई। गनीमत है, कि बस में 6-7 यात्री ही थे, जो घटना में घायल हुए हैं। बस नागपुर से छूटने से अधिकतम यात्री नागपुर के थे।
शुक्रवार को धूलीवंदन के कारण सुबह से ही बसों का परिचालन बंद कर रखा था। जिसका मुख्य कारण हुड़दंगियों से बसों को बचाना था। लेकिन शाम होते ही यात्रियों की उपस्थिति को देखते हुए कुछ जगहों के बसों को रवाना किया जा रहा था। जिसमें नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैण्ड पर रात को 9 बजे चंद्रपुर डिपो से बस आई थी। यह बसें चंद्रपुर के लिए नागपुर से 7 यात्रियों को लेकर निकली थी। सूत्रों के अनुसार रात को चंद्रपुर के लिए निकली इस बस का पडोली के पास एक्सीडेंट हो गया।
बताया गया कि रास्ते के किनारे खड़े एक वाहन से बस पीछे से भीड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि बस का सामने वाला हिस्सा ड्राइवर के कैबिन से लेकर यात्रियों की पहली सीट तक चकनाचूर हो गया। बस में ड्राइवर के दिशा में टक्कर कम थी, जिससे ड्राइवर के पैर इसमें दब गये, लेकिन इसी के पास में बैठे कंडेक्टर की जगह पर मौत हो गई। भीतर 6 यात्री एक दूसरे पर पटके जाने से गंभीर चोटिल हो गये। घटना की जानकारी आस - पास के लोगों को मिलते ही सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भेजा गया।
लगातार एसटी हो रही हादसों का शिकार : परिवहन में सामान्य लोगों की पहली पसंद एसटी महामंडल की बसें है। इस बसों के सहारे ही लोग शहर से गांव व गांव से शहर तक जाते हैं। एक समय ऐसा था, कि एसटी बसों को बहुत ज्यादा सुविधाजनक व सुरक्षित माना जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है। बसों की सुरक्षा अब कम हो गई है। यह हम नहीं लगातार दुर्घटना का शिकार होनेवाली एसटी बसों के आंकड़े बयां कर रहे हैं। सालभर की बात करे तो 50 से ज्यादा एसटी बसे दुर्घटना का शिकार हो चुकी है। जिसमें कई घटनाएं गंभीर व जांन जानेवाली है। उपरोक्त घटना भी उसी में एक है।
Created On :   15 March 2025 5:07 PM IST