- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान उपकेंद्र...
Nagpur News: राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान उपकेंद्र को नागपुर में 20 हेक्टेयर जमीन

- गुजरात के गांधीनगर में है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एकमात्र विश्वविद्यालय
- इस उपकेंद्र के लिए 120 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर
Nagpur News राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के नागपुर उप-केंद्र को नागपुर जिले के कामठी तहसील के मौजा चिंचोली में 20 हेक्टेयर 23 आर जमीन आवंटित करने का निर्णय मुंबई में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
120 करोड़ मंजूर : गृह मंत्रालय के तहत गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय है आैर यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का एकमात्र विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय का एक उपकेन्द्र नागपुर में शुरू किया जाएगा। यह उपकेंद्र भरोसा सेल, पुलिस सहायता केंद्र भवन, परसोड़ी-सुभाषनगर, नागपुर की इमारत में अस्थायी तौर पर किराए पर कार्यान्वित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025-28 के लिए इस उपकेंद्र के लिए 120 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया है। इस उपकेन्द्र के लिए स्थायी परिसर उपलब्ध कराने के लिए जिले के चिंचोली में यह जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
यह होगा लाभ : इस उपकेंद्र का लाभ न्यायिक वैज्ञानिक प्रयोगशाला निदेशालय, मुंबई तथा इसके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं और लघु प्रयोगशालाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। न्यायाधीश, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सा अधिकारी और सरकारी वकीलों को भी इसका लाभ होगा। इससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आने में मदद मिलेगी।
Created On :   14 May 2025 12:45 PM IST